जशपुर (खबरगली) जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें भाजपा के महादेवडांड़ मंडल उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव कथित तौर पर एक डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही राजनीतिक व सामाजिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
डांसर को नोट देने और गोद में लेटते वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एक सांस्कृतिक व आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मंच पर डांसर के साथ थिरकते दिखे। वीडियो में वे डांसर को नोट देते हुए तथा उसकी गोद में लेटे हुए दिखाई देने की बात भी कही जा रही है। इस कथित वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और मामला क्षेत्र में कौतूहल व बहस का विषय बन गया है। हालांकि, यह वायरल वीडियो कब का है और इसे कहाँ रिकॉर्ड किया गया है, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो की प्रामाणिकता और पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है।
- Log in to post comments
