रायपुर (खबरगली) महादेव सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और सहप्रमोटर रवि उप्पल के बाद अब शुभम सोनी को टारगेट में लिया गया है। कथित रूप से स्वयं को ऑनलाइन सट्टा का संचालक बताने वाले की जल्दी ही गिरफ्तारी होगी। इसके लिए ईडी के विशेष न्यायाधीश ने शुभम सोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। सट्टा के खेल में शुभम सोनी को इस मामले के मुख्य आरोपियों और कथित मास्टरमाइंड में शामिल किया है। जहां से इंटरपोल की मदद से गिरफ्तारी के बाद प्रत्यपर्ण कर भारत लाया जाएगा।
इसके लिए कोर्ट से जारी वारंट को विदेश विभाग और गृहमंत्रालय भेजा गया है। बता दें कि शुभम सोनी ने नवंबर 2023 में वीडियो जारी कर स्वयं को महादेव सट्टा ऐप का असली मालिक होने का दावा किया था। साथ ही वीडियो में उसका कहना था कि 2021 में भिलाई से महादेव ऐप की शुरुआत की गई थी। ऐप से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज उसके पास हैं और उसमें नाम दर्ज है। सौरभ और रवि उसके लिए काम करते है। गिरफ्तारी के बाद वास्तविक मालिक और नेटवर्क का खुलासा होगा।
508 करोड़ की प्रोटक्शन मॅनी
दुबई जाने और 508 करोड़ रुपए पहुंचाने के संबंध में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लेते हुए दावा किया था कि उनके कहने पर वह दुबई गया था। उसने यह भी आरोप लगाया था कि प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 508 करोड़ रुपए पहुंचाए गए थे। हालांकि, उक्त वीडियो को जांच के दायरे में लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर इसका खुलासा होगा। बता दें कि सट्टा के प्रमोटर सौरभ से सीबीआई के बाद अब ईडी पूछताछ कर रही है।
- Log in to post comments
