महादेव सट्टा में सौरभ और रवि के बाद अब शुभम पर निशाना

रायपुर (खबरगली) महादेव सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और सहप्रमोटर रवि उप्पल के बाद अब शुभम सोनी को टारगेट में लिया गया है। कथित रूप से स्वयं को ऑनलाइन सट्टा का संचालक बताने वाले की जल्दी ही गिरफ्तारी होगी। इसके लिए ईडी के विशेष न्यायाधीश ने शुभम सोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। सट्टा के खेल में शुभम सोनी को इस मामले के मुख्य आरोपियों और कथित मास्टरमाइंड में शामिल किया है। जहां से इंटरपोल की मदद से गिरफ्तारी के बाद प्रत्यपर्ण कर भारत लाया जाएगा।