जांजगीर-चांपा(खबरगली) प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा को फर्जी ई-मेल भेजकर बैंक खाता बदलने का झांसा देते हुए 28 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जांजगीर-चांपा साइबर पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस की तकनीकी जांच और बैंक खातों से जुड़े विवरणों के आधार पर आरोपी की पहचान पंकज मुखिया के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी ई-मेल भेजकर बदला बैंक खाता
जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा को फर्जी ई-मेल भेजकर बैंक खाते से संबंधित जानकारी में बदलाव का झांसा दिया। इसके बाद कंपनी की रकम को दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कराया गया। इस तरह करीब 28 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई।
- Log in to post comments