बालोद (खबरगली) प्रदेश के गुंडरदेही में पदस्थ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत देवांगन को जान से मारने की धमकी और 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 27 मार्च को डाक के जरिए पहुंचे इस गुमनाम पत्र में प्रेषक ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है। पत्र में मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को निशाना बनाने की बात कही गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 अप्रैल को थाना गुंडरदेही में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी नवीन बोरकर के अनुसार, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पत्र की लिखावट और डाक के स्रोत की सूक्ष्मता से जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
- Log in to post comments