
हरियाणा की 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान व 4 अक्टूबर को नतीजे
नई दिल्ली (khabargali) चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शेड्यूल जारी किया। इस मौके पर दोनों चुनाव आयुक्त - ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी मौजूद रहे। आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यहां विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। जम्मू-कश्मीर में 3 चरण में वोटिंग होगी। वहीं, हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित होंगे। --जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में मतदान होगा। पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटो पर मतदान होगा। तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा, जब 40 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 4 अक्टूबर को होगा। हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि 4 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित होगा। यहां विधानसभा की 90 सीट हैं। बहुमत के लिए 46 सीट जरूरी हैं।चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में कुल 2.1 करोड़ मतदाता हैं। 40 लाख से अधिक युवा मतदाता हैं। 96 लाख महिला वोटर्स हैं। हरियाणा में इस बार मल्टी स्टोरी सोसायटी में पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
- Log in to post comments