कोच एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम से लाभान्वित हुईं 100 महिला कोच

Khabargali sports

नई दिल्ली(khabargali)। फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022 की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने फीफा और अन्य हितधारकों के समर्थन से कोच एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम के पांच संस्करणों का आयोजन किया, जिससे 100 से अधिक लाइसेंस प्राप्त महिला कोचों के साथ-साथ भारतीय फुटबॉल इकोसिस्टम को फायदा हुआ है।

कोच एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम, जो ग्रासरूट स्तर पर अधिक से अधिक महिला कोचों को नर्चर करने और उनमें नेतृत्व के गुण पैदा करने को लेकर एक विशेष प्रयास है, का आगाज मुंबई के कुपरेज स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( 8 मार्च 2021) को पहले संस्करण के साथ हुआ था। इसके बाद चार अन्य संस्करण क्रमशः पुणे, कोल्हापुर, दिल्ली व ठाणे में आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभासम्पन्न एवं फुटबॉल के क्षेत्र में नाम कमाने की इच्छा रखने वाली कोचों को महिला फुटबॉल के ग्रासरूट स्तर पर प्रवेश दिलाने के साथ-साथ फुटबॉल खेलने का सपना देखने वाली लोकल कम्युनिटी की युवा लड़कियों को मार्गदर्शन करना है।

फुटबॉल में अपना करियर बनाने के इच्छुक कोच जिन्होंने ई-लाइसेंस कोचिंग कोर्स किया है, को इस प्रोग्राम से खेल के व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) और सैद्धांतिक (थियोरेटिकल) दोनों पहलुओं के बारे में ज्ञान से लाभ हुआ है। भारतीय खेल परिदृश्य में महिला फुटबॉल के निरंतर विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार पाठ्यक्रम को इससे जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय किया गया।

Category

Other News