लंबित ई-चालान के लिए लोक अदालत 12 दिसंबर को, 10 स्थानों पर होगा पंजीयन

Lok Adalat for pending e challans to be held on December 12 registration available at 10 locations khabargali

रायपुर (खबरगली) शहर में लंबित ई-चालान के मामलों के निराकरण के लिए 12 दिसंबर को लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के मध्य जारी लंबित ई-चालानों का निपटारा किया जाएगा। वाहन स्वामियों को इन प्रकरणों के निराकरण के लिए 8 दिसंबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है।

इन स्थानों पर करवा सकते हैं पंजीयन

यातायात थाना तेलीबांधा
यातायात थाना पचपेड़ीनाका
यातायात थाना भाठागांव बसस्टैंड
यातायात थाना टाटीबंध
यातायात थाना भनपुरी
यातायात थाना पंडरी पुराना बसस्टैंड
यातायात थाना शारदा चौक
यातायात थाना कालीबाड़ी
यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी

ऑनलाइन भी चेक करें

वाहन चालक अपने लंबित ई-चालान की स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल https://echallan.parivahan.nic.in/challan/challan-services पर वाहन नंबर या चालान विवरण दर्ज कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यातायात डीसीपी अर्चना झा ने अपील की है कि वाहन चालक अपने लंबित ई-चालान प्रकरणों का पंजीयन कराकर लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण कराएं।
 

Category