महादेव घाट में बाबा हटकेश्वर नाथ का भव्य सहस्रधारा अभिषेक, संजय श्रीवास्तव ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Mahadev Ghat, Hatkeshwar Nath Mahadev, Sahasradhara Abhishek, Chairman of Chhattisgarh State Civil Supplies Corporation Sanjay Srivastava, Shravan month, Raipur, Chhattisgarh News, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) श्रावण मास के पावन अवसर पर रायपुर के प्रसिद्ध महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भव्य सहस्रधारा अभिषेक एवं महाप्रसादी का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ सहस्रधारा अभिषेक

श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना के विशेष महत्व को देखते हुए बाबा हटकेश्वर नाथ महादेव का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सहस्रधारा अभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्रद्धापूर्वक अभिषेक का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन किया।

संजय श्रीवास्तव ने की छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

बोले- श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पावन पर्व

इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व है। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा की निरंतरता बनाए रखना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बाबा हटकेश्वर नाथ महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।

Mahadev Ghat, Hatkeshwar Nath Mahadev, Sahasradhara Abhishek, Chairman of Chhattisgarh State Civil Supplies Corporation Sanjay Srivastava, Shravan month, Raipur, Chhattisgarh News, Khabargali

धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता को भी करते हैं मजबूत

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए हुआ महाप्रसादी का आयोजन

सहस्रधारा अभिषेक के पश्चात भगवान भोलेनाथ की विधिवत आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति संजय श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा सांसद; राजेश मूणत, पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक; सुनील सोनी, विधायक रायपुर दक्षिण; मीनल चौबे, महापौर रायपुर; सूर्यकांत राठौर, सभापति रायपुर नगर निगम; केदार गुप्ता, अध्यक्ष अपेक्स बैंक; रामप्रताप सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण एवं श्रम कल्याण मंडल; मोना सेन, अध्यक्ष फिल्म विकास निगम; जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड; अमरजीत छाबड़ा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग; रमेश ठाकुर और अकबर अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा पार्षदों में गोपेश साहू, गज्जू साहू, श्वेता विश्वकर्मा, अनामिका सिंह, स्वपनिल मिश्रा, अमर गिधवानी, महेन्द्र खोड़ियार, जितेन्द्र अग्रवाल, खेम सेन, नन्दू साहू, बजरंग खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, सचिन सिंघल, सुधीर चौबे, अनुप खेलकर, मनोज खुड़िया, महेन्द्र औसरए, विकाश अग्रवाल, संजय सिंह, सोनू सलूजा, पिंकेश्वर साहू, सोहन जंघेल, मुनिया प्रजापति, प्रकाश मोरयानी, रूपक इजारदार, मोनू साहू, शिव सोनपिपरे, अमरजीत सिंह, दौलत साहू, आशिष गोयल, गणेश निर्मलकर और आरिफ बिंसरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सहयोगी मौजूद रहे।

महादेव घाट में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

श्रावण मास के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना। सहस्रधारा अभिषेक, आरती और महाप्रसादी के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दिया।

Category

Related Articles