MP: बीजेपी की जारी की 5वीं लिस्ट में 92 नाम, इस बार फिर चौंकाने वाले कई नाम, देखें लिस्ट

92 names in the 5th list released by Madhya Pradesh BJP, this time again many shocking names, know who will fight from where, Khabargali

नई दिल्ली / भोपाल (khabargali) मध्यप्रदेश भाजपा ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी। इस बार भी भाजपा की सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बता दें कि भाजपा इससे पहले चार सूचियों के जरिए 136 नामों का एलान कर चुकी है। बता दे ंकि भाजपा अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है। 2 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 नाम थे। फिर दूसरी सूची में भी 39 नाम सामने आए थे। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिए थे। इस सूची में तीन विधायकों के टिकट काट दिए थे। तीसरी सूची में एक नाम था। चुनावों की तारीख घोषित होते ही भाजपा ने चौथी सूची जारी की थी। चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए थे। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिए गए। अब पांचवीं सूची जारी की है। पांचवीं सूची भी कई दिनों से टल रही थी। लगातार कई बैठकों के बाद पांचवी सूची सामने आई है। कई लोग इसे भाजपा की रणनीति भी बता रहे हैं। कहना है कि कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जा रहा था।

भाजपा ने विजयपुर से बाबूलाल मेवरा, जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा सिकरवार, अम्बाह (एसी) से कमलेश जाटव, भिंड से नरेंद्र सिंह कुशवाह, मेहगांव से राकेश शुक्ला, ग्वालियर पूर्व से माया सिंह को उम्मीदवार बनाया है। ग्वालियर दक्षण से नारायण सिंह कुशवाह पर भरोसा जताया गया है तो भांडेर (एसी) सीट से धनश्याम पिरोनिया, पोहरी से सुरेश राठखेड़ा धाकड़, शिवपुरी से देवेंद्र कुमार जैन, कोलारस से महेंद्र यादव, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया को टिकट दिया गया है। भाजपा ने अशोक नगर (एससी) जजपाल सिंह, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, बीना (एससी) महेश राय, टीकमगढ़ से राकेश गिरि, जतारा (एसपी) से हरिशंकर खटीक, पृथ्वीपुर से शिशुपाल यादव, निवाड़ी से अनिल जैन, चंदला से दिलीप अहिरवार, बिजावर से राजेश शुक्ला, दमोह से जयंत मलैया, जबेरा से धर्मेंद्र सिंह लोधी, हट्टा से उमा खटीक, पवई से प्रह्लाद लोधी, रैगांव से प्रतिमा बागरी, नागौद से नागेंद्र सिंह, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल, सेमरिया से केपी त्रिपाठी, त्योंथर से सिद्धार्थ तिवारी, मनगवां से नरेंद्र प्रजापति, गुढ़ से नागेंद्र सिंह, चित्रांगी से राधा सिंह, सिंगरौली से रामनिवास शाह को टिकट दिया है।

कांग्रेस कर चुकी 229 सीटों पर नाम तय

 बता दें कि कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन पहली सूची जारी की थी। इसमें 144 नाम थे। गुरुवार देर रात 88 नामों का एलान किया था। इसमें तीन टिकट बदले गए थे। इस तरह कांग्रेस 229 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं। बैतूल जिले की आमला सीट पर नाम तय होना बाकी है। यहां से भाजपा योगेश पंडाग्रे का नाम तय कर चुकी है।

देखें लिस्ट

92 names in the 5th list released by Madhya Pradesh BJP, this time again many shocking names, know who will fight from where, Khabargali92 names in the 5th list released by Madhya Pradesh BJP, this time again many shocking names, know who will fight from where, Khabargali92 names in the 5th list released by Madhya Pradesh BJP, this time again many shocking names, know who will fight from where, Khabargali92 names in the 5th list released by Madhya Pradesh BJP, this time again many shocking names, know who will fight from where, Khabargali92 names in the 5th list released by Madhya Pradesh BJP, this time again many shocking names, know who will fight from where, Khabargali92 names in the 5th list released by Madhya Pradesh BJP, this time again many shocking names, know who will fight from where, Khabargali92 names in the 5th list released by Madhya Pradesh BJP, this time again many shocking names, know who will fight from where, Khabargali