NDTV से छग के पूर्व IAS अमन कुमार का इस्तीफा, ये हैं वजह

Adani Group's Corporate Brand Guardian and Head of Corporate Affairs, Aman Kumar Singh, NDTV Ltd, Resigns from Board of Directors, Corruption Case in Chhattisgarh, IRS, NDTV, Yasmin Singh, Disproportionate Assets case filed.khabargali

नई दिल्ली (khabargali) छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व सीएस और मौजूदा वक़्त में अडानी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कारपोरेट मामलों के प्रमुख बनाये गये अमन कुमार सिंह ने निजी व्यस्तताओं के चलते एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।”

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह सिंह उस समय मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव थे। वह नौकरी से इस्तीफा देकर नवंबर, 2022 में अडाणी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे। अडाणी के एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडाणी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था। छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फरवरी, 2022 में सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।