राज्य की ऑरेंज ओकलीफ बनेगी राजकीय तितली ,नागरिकों ने ऑनलाइन मतदान कर बताई अपनी पसंद

State's 'Orange Oakleaf' to become the official state butterfly; citizens expressed their preference through online voting. Latest news hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) राज्य में ऑरेंज ओकलीफ (कलिमा इनाचस प्रजाति) को जल्दी ही राजकीय तितली का दर्जा मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा इसकी अधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। उक्त तितली को सबसे ज्यादा ऑनलाइन मतदान में सबसे ज्यादा पसंद की गई है। मतदान के बाद सभी की गणना के बाद औपचारिक खानापूर्ति की जा रही है। 

अब तक नहीं हुई घोषणा 

इसकी घोषणा सितंबर के प्रथम सप्ताह में की जाना प्रस्तावित थी, लेकिन इसके लिए गठित कमेटी के एकमत नहीं होने के कारण अब तक घोषणा नहीं की गई है। बताया जाता है कि देश की राष्ट्रीय तितली का दर्जा ऑरेंज ओकलीफ को मिल चुका है। इसे देखते हुए कमेटी की एकराय नहीं बन पा रही है। उक्त परिस्थितियों को देखते हुए विशेष कमेटी के सदस्य विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। बता दें कि वन विभाग द्वारा गूगल फॉर्म के जरिए आम नागरिकों से ऑनलाइन मतदान करवाए गए थे। इसमें कॉमन बैंडेड पीकॉक, ऑरेंज ओकलीफ और स्पॉट स्वोर्डटेल तितली को शामिल किया गया था।

पहली बार राजकीय तितली का चुनाव

प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता और तितलियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका निर्णय लिया गया था। साथ ही आम नागरिकों की राय लेने के लिए अगस्त में इसकी शुरुआत की गई थी। ताकि अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में शामिल होकर प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें।

बता दें कि ऑरेंज ओकलीफ तितली पंख बंद होने पर यह एक सूखे और सड़े हुए पत्ते जैसी दिखाई देती है। लेकिन, पंख खोलने पर यह चमकीले नारंगी, काले और गहरे नीले रंग का होता है। इसे देखते हुए 'इंडियन ओकलीफ' या 'मृत पत्ता' भी कहा जाता है।

प्रदेश में 201 प्रजाति की तितलियां

छ्त्तीसगढ़ में 2025 में कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार कुल 201 प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं। इसमें पहले के रिकॉर्ड में दर्ज 182 तितलियां भी शामिल हैं। नई गणना में 19 अतिरिक्त तिललियों को शामिल किया गया है। बता दें कि देशभर में तितलियों की लगभग 1500 प्रजातियां हैं। इसमें विभिन्न राज्यों द्वारा अपने-अपने राजकीय तितली का चुनाव किया गया है।

Category