राष्ट्रपति मुर्मू कल छत्तीसगढ़ आएंगी, दो दिन रहेंगी

President Draupadi Murmu, two-day visit to Chhattisgarh, Raipur and Bilaspur, Governor Vishwa Bhushan Harichandan, Lord Jagannath Temple located in Gayatri Nagar, Prajapita Brahmakumari Shanti Sarovar Ashram, Maa Mahamaya Temple Darshan located in Ratanpur, 10th Convocation of Guru Ghasidas University Koni Bilaspur, Khabargali

रायपुर और बिलासपुर के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगी

विमानतल से सीधे गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर जाएंगी, यहां आरती और दर्शन में शामिल होंगी

रायपुर (khabargali) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार 31 अगस्त को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। इस दौरे में राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर और बिलासपुर के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। बतौर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है।

ऐसा रहेगा राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम 

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है, जिसके मुताबिक वे 31 अगस्त की सुबह 11.05 बजे इंडियन एयरफोर्स के विमान से रायपुर पहुंचेंगी। विमानतल पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राष्ट्रपति विमानतल से सीधे गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर जाएंगी, यहां आरती और दर्शन में शामिल होंगी, फिर वहां से सीधे विधानसभा रोड स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी शांति सरोवर आश्रम जाएंगी और यहां कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। शांति सरोवर के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 2.55 बजे महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का दौरा करेंगी, यहां 3.15 बजे तक रहेंगी, फिर राजभवन जाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगी। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के द्वारा राजभवन में राष्ट्रपति के सम्मान में कार्यक्रम होगा। रात्रि भोज के बाद राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

दूसरे दिन 1 सितंबर शुक्रवार को सुबह 9.05 बजे माना विमानतल से विशेष विमान से बिलासपुर जाएंगी। बिलासपुर पहुंचने के बाद सुबह 10.45 बजे रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर दर्शन के लिए जाएंगी। उसके बाद गुरु घासीदास विवि कोनी बिलासपुर के 10वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। करीब दोपहर 12.45 बजे बिलासपुर से रायपुर लौटेंगी और राजभवन जाएंगी। राजभवन में दोपहर भोजन के बाद कुछ प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के बाद शाम 6.05 बजे दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना होंगी।

Category