रायपुर-आरंग हाईवे पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, डायल-112 और यात्री बस क्षतिग्रस्त

Major collision involving three vehicles on the Raipur-Arang highway; Dial-112 vehicle and passenger bus damaged. hindi news big news khabargali

मंदिरहसौद (खबरगली)  रायपुर-आरंग राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-53) पर मंदिर हसौद थाना के सामने शुक्रवार को तीन वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक तेज रफ्तार कंटेनर, पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 वाहन और किरण ट्रेवल्स की यात्री बस आपस में टकरा गईं। 

दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते सभी यात्रियों और पुलिसकर्मियों के सुरक्षित बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, डायल-112 की टीम पलौद मोड़ से गश्त कर मंदिरहसौद थाना लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे चल रही किरण ट्रेवल्स की यात्री बस भी अनियंत्रित होकर कंटेनर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Category