रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा के सुनील सोनी ने मारी बाजी

BJP's Sunil Soni wins Raipur South by-election, Khabargali

रायपुर(खबरगली) रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने जीत हासिल करते हुए कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा को मात दे है। सोनी की इस जीत ने रायपुर दक्षिण को भाजपा का किला बनाए रखने पर सहमति की मुहर लगाई है। हालांकि वे 2023 के चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल जैसी जीत हासिल नहीं कर पाए। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मतदान में कमी रही। लगभग आधे मतदाताओं ने वोट ही नहीं डाला था। लेकिन इन सब सवालों से परे ये परिणाम बताता है कि ये जीत वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की एक बड़ी सियासी जीत है। उनकी खाली की सीट पर ये चुनाव हुआ था। प्रत्याशी भी उनका पसंदीदा। लेकिन इसके साथ ही चुनाव भाजपा नेतृत्व वाली विष्णुदेव साय सरकार के लिहाज से अहम था। 11 महीनों की साय सरकार के कार्यकाल का ये पहला विधानसभा उपचुनाव था। इस जीत का श्रेय साय सरकार के खाते में ही जाता है।

नवाँ राउंड तक कुल मत

बीजेपी 48042 कांग्रेस 24643

कुल बढ़त 23399 (बीजेपी)

Category