वक्ताओं में डॉ. सुशील त्रिवेदी, एसके पासवान, फैजल रिजवी, मंजीत कौर बल और डॉ. नंदन होंगे शामिल
रायपुर (खबरगली )भारतीय संविधान के शिल्पी और सामाजिक न्याय के मुखर पैरोकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण बौद्धिक विमर्श का आयोजन किया जा रहा है। 14 अप्रैल को शाम 4 बजे सिविल लाइन स्थित डायोसिस हॉल (राजभवन के पास) में 'संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता' विषय पर व्याख्यानमाला आयोजित होगी। यह कार्यक्रम इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन से संबद्ध स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
गंभीर चुनौतियों पर होगा मंथन
व्याख्यानमाला में वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था की चुनौतियां, संविधान की मूल भावना और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर गहन चर्चा होगी। विशेष रूप से डिजिटल एवं सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और मीडिया के क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते हस्तक्षेप जैसे समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे।
प्रख्यात वक्ता साझा करेंगे विचार
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के जाने-माने विचारक शामिल होंगे: डॉ. सुशील त्रिवेदी (सेवानिवृत्त IAS) एस. के. पासवान (सेवानिवृत्त IPS) फैज़ल रिज़वी (अधिवक्ता एवं समाजसेवी) मंजीत कौर बल (सामाजिक कार्यकर्ता) डॉ. नंदन (लेखक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य) शपथ ग्रहण समारोह वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध की अध्यक्षता में होने वाले इस गरिमामय आयोजन के अंत में यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न होगा। यूनियन ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों से इस वैचारिक विमर्श में शामिल होने की अपील की है।
- Log in to post comments