रायपुर के राजवीर सिंह छाबड़ा राष्ट्रीय गतका रेफरी बने, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव

Rajveer Singh Chhabra of Raipur became the National Gatka Referee, increased the pride of Chhattisgarh, Neelam Sinha of Mahasamund, Avinash Jaiswal of Balodabazar, Gatka Association President Simran Singh, Secretary Khwaja Ahmed, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली )गतका खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय खिलाड़ी राजवीर सिंह छाबड़ा का राष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) के रूप में चयन हुआ है। श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित नेशनल गतका रेफरी कोर्स में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की। इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में देशभर के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ से केवल तीन प्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिनमें रायपुर के राजवीर सिंह छाबड़ा, महासमुंद के नीलम सिन्हा एवं बलौदाबाजार के अविनाश जायसवाल शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गतका खेल की तकनीकी बारीकियों, प्रतियोगिता संचालन, नियमावली एवं राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक (रेफरी) की भूमिका से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तीनों प्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर द गतका एसोसिएशन के चेयरमैन एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग, छत्तीसगढ़ शासन (राज्यमंत्री दर्जा) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने राजवीर सिंह छाबड़ा सहित सभी चयनित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में गतका खेल के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी तथा छत्तीसगढ़ में गतका खेल को नई दिशा प्राप्त होगी।

द गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष सिमरन सिंह, सचिव ख्वाजा अहमद सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी राजवीर सिंह छाबड़ा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव का लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा और गतका खेल को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

Category