रायपुर (खबरगली ) राजधानी रायपुर के खेल प्रेमियों और उभरते क्रिकेटरों के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। बारिश हो, गर्मी हो या सर्दी अब आपकी अभ्यास यात्रा रुकने वाली नहीं है।क्योंकि चैंपियन मौसम देखकर नहीं, लगातार मेहनत करके बनते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिकेट एकेडमी टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी (TICA) ने रायपुर के टाटीबंध में प्राइवेट रूप से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा 'टर्मिनेटर इंडोर क्रिकेट एरिना' लॉन्च कर दिया है। इस वर्ल्ड-क्लास इंडोर फैसिलिटी का भव्य उद्घाटन समारोह 9 सितंबर 2026 को दोपहर 1:45 बजे मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। टाटीबंध चौक स्थित लक्ष्मी धर्म कांटा (निकट किया शोरूम सर्विस सेंटर) के पास स्थित इंडोर क्रिकेट ग्राउंड एकेडमी खेल के साथ-साथ अनुशासन और निरंतर अभ्यास के जरिए युवाओं के भविष्य को संवारने का काम करेगी।
समारोह के मुख्य अतिथि और गणमान्य नागरिक
उद्घाटन समारोह में राजनीति और समाज के कई बड़े चेहरे शामिल हुए, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर एरिना की शुरुआत की:
मुख्य अतिथि: श्री केदार कश्यप (वन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी मंत्री, रायपुर)।
अध्यक्षता: माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल (सांसद, रायपुर)।
विशिष्ट अतिथि: श्री योगेश्वर राजू सिन्हा (विधायक, महासमुंद)।
विशिष्ट अतिथि: श्री विनोद चंद्राकर (पूर्व विधायक, महासमुंद)।
अति विशिष्ट अतिथि: श्री प्रशांत श्रीवास्तव (पूर्व सदस्य, युवा आयोग छत्तीसगढ़)।
एरिना की खास बातें और आधुनिक सुविधाएं
इस इनडोर एरिना को 'PLAY । LEARN । GROW' (खेलें, सीखें और आगे बढ़ें) के उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है। यहाँ खिलाड़ियों को मिलने वाली मुख्य सुविधाएं इस प्रकार हैं:
ऑल-वेदर इंडोर फैसिलिटी: मौसम चाहे कैसा भी हो (भारी बारिश या कड़ाके की धूप), अब खिलाड़ियों की प्रैक्टिस कभी नहीं रुकेगी।खिलाड़ियों के अभ्यास (ओपन नेट्स और रनिंग) के लिए विशेष इंडोर हॉल सर्किट।बोलिंग मशीन के साथ स्पीडो मीटर और जिम के जरुरी उपकरण के माधयम से खिलाड़ियों को पेशेवर खिलाडी बनाया जाएगा।
प्रोफेशनल कोचिंग: अनुभवी NIS क्रिकेट कोचेस और फिटनेस कोच (हेड कोच मोहम्मद डॉ.शबाब कुरैशी) एवं राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी कोचों द्वारा खिलाड़ियों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से ट्रेनिंग दी जाएगी।
टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के आउटडोर मैदान में सभी आयु समूहों के लिए
इस एकेडमी में बच्चों से लेकर युवाओं (All Age Groups) तक, हर वर्ग के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम उपलब्ध हैं। पिच के प्रकार: अभ्यास के लिए टर्फ विकेट,एस्ट्रो टर्फ और सीमेंटेड पिचें,मार्बल विकेट्स उपलब्ध हैं।
एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर: वर्ल्ड-क्लास टर्फ, बॉऑटोमैटिक बॉलिंग मशीनें और डिजिटल एनालिसिस टूल्स, स्पीडोमीटर और पिचविजन जैसी आधुनिक तकनीकें मौजूद हैं।लाइव क्रिकेट मैचेस की मशीन भी उपलब्ध जिससे खिलाड़ियों को लाइव मैच खेलने को मिलते है। जो खिलाड़ियों की तकनीक को सुधारने में मदद करेंगे।
अतिरिक्त सुविधाएं: हर हफ्ते मैच एक्सपोज़र, एडवांस फिटनेस और कंडीशनिंग, स्कूल और हॉस्टल की सुविधा,साथ ही थ्योरी और प्रोजेक्टर सेशंस।
उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने एकेडमी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह इंडोर एरिना छत्तीसगढ़ से अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर्स तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
टर्मिनेटर इंडोर क्रिकेट एरिना के शुभारंभ अवसर पर अकादमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. शबाब कुरैशी ने अपने उद्बोधन में कहा
“हमारा उद्देश्य खिलाड़ियों को ऐसी आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जहाँ बारिश,गर्मी या सर्दी किसी भी मौसम में उनका अभ्यास बाधित न हो और वे वर्षभर नियमित रूप से अपनी प्रतिभा को निखार सकें।हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों की ओर न जाना पड़े। टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी पिछले कई वर्षों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजने,प्रशिक्षित करने और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। यह इंडोर एरिना उसी संकल्प का विस्तार है। इस सपने को साकार करने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में यह एरिना छत्तीसगढ़ क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को तराशने का प्रमुख केंद्र बनेगा और यहाँ से अनेक खिलाड़ी प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।”
⏰ एकेडमी का समय (Timings) सोमवार से शनिवार: सुबह 6:30 से 10:00 बजे तक और दोपहर बाद 3:00 से 7:00 बजे तक।
रविवार: बंद रहता है।
📍 मुख्य पता और संपर्क जानकारी (Location & Contact)
पता: विप्रा महाविद्यालय कैंपस पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के पीछे , जी.ई. रोड, आमानाका, रायपुर, छत्तीसगढ़ - 492010.
संपर्क नंबर: अधिक जानकारी या रजिस्ट्रेशन के लिए 7642000111 पर कॉल या व्हाट्सएप किया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट: Tcawin.com Facebook·Terminator International Cricket Academy Raipur Chhattisgarh +1 Instagram·Terminator Cricket Academy +1
देखें आयोजन की तस्वीरें
- Log in to post comments
