एसएसएवी हुडको भिलाई बना टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 का चैंपियन, फाइनल में एनएच गोयल को 20 रन से हराया

Chhattisgarh Cricket, Raipur Cricket, School Cricket, Bhilai Cricket, Cricket Tournament 2026; Dr. Shabab Qureshi—founder and director of Terminator International Cricket Academy and an NIS-certified cricket coach—Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 (2026) का खिताब एसएसएवी हुडको भिलाई ने अपने नाम कर लिया है। टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में एसएसएवी हुडको भिलाई ने एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर को 20 रनों से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में सोहम सिंह की शानदार बल्लेबाजी और विधान, साहिया तथा सृजन सोनी की बेहतरीन गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

Chhattisgarh Cricket, Raipur Cricket, School Cricket, Bhilai Cricket, Cricket Tournament 2026; Dr. Shabab Qureshi—founder and director of Terminator International Cricket Academy and an NIS-certified cricket coach—Chhattisgarh, Khabargali

फाइनल में एसएसएवी हुडको भिलाई ने बनाए 128 रन

खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसएवी हुडको भिलाई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। टीम की ओर से सोहम सिंह ने 46 गेंदों में 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 36 रन बनाए। कप्तान आदित्य कनौजिया ने 32 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की सहायता से 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मोहम्मद आदिल खान ने 25 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 26 रन बनाए, जबकि अमिताभ सिंह ने 6 गेंदों में 10 रन का योगदान दिया। एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल की ओर से कप्तान सार्थक धुप्पड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। आरुष जैन और एकमदीप ने भी एक-एक विकेट लिया।

Chhattisgarh Cricket, Raipur Cricket, School Cricket, Bhilai Cricket, Cricket Tournament 2026; Dr. Shabab Qureshi—founder and director of Terminator International Cricket Academy and an NIS-certified cricket coach—Chhattisgarh, Khabargali

108 रन पर ऑलआउट हुई एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल की टीम

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर की टीम 19.1 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह एसएसएवी हुडको भिलाई ने मुकाबला 20 रनों से जीत लिया। एनएच गोयल की ओर से अर्जुन अग्रवाल ने 44 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। बृजेश सुल्तानिया ने 21 गेंदों में 5 चौकों के साथ 25 रन और कविन जैन ने 21 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया। हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

Chhattisgarh Cricket, Raipur Cricket, School Cricket, Bhilai Cricket, Cricket Tournament 2026; Dr. Shabab Qureshi—founder and director of Terminator International Cricket Academy and an NIS-certified cricket coach—Chhattisgarh, Khabargali

विधान और साहिया की गेंदबाजी ने दिलाई खिताबी जीत

एसएसएवी हुडको भिलाई के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए एनएच गोयल की बल्लेबाजी को दबाव में रखा। विधान ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। साहिया ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 14 रन देकर 2 विकेट लिए। सृजन सोनी ने 4 ओवर में एक मेडन सहित 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा सोहम सिंह ने 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान आदित्य कनौजिया ने एक विकेट लिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम के खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन ने एसएसएवी हुडको भिलाई को चैंपियन बनाया।

Chhattisgarh Cricket, Raipur Cricket, School Cricket, Bhilai Cricket, Cricket Tournament 2026; Dr. Shabab Qureshi—founder and director of Terminator International Cricket Academy and an NIS-certified cricket coach—Chhattisgarh, Khabargali

32 स्कूलों की 500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, खेले गए 56 टी-20 मुकाबले

टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्कूलों की 32 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 17 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक किया गया। इस दौरान कुल 56 टी-20 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के सभी मैच टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के दो राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदानों पर आयोजित किए गए। मुकाबलों के लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे दर्शकों को प्रतियोगिता से जुड़ने का अवसर मिला। इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसके प्रत्येक सीजन में एक नई टीम चैंपियन बनी है। सीजन-6 में भी एसएसएवी हुडको भिलाई ने पहली बार खिताब जीतकर इस परंपरा को बरकरार रखा।

Chhattisgarh Cricket, Raipur Cricket, School Cricket, Bhilai Cricket, Cricket Tournament 2026; Dr. Shabab Qureshi—founder and director of Terminator International Cricket Academy and an NIS-certified cricket coach—Chhattisgarh, Khabargali

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 40 हजार रुपये नकद

पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। सोहम सिंह बने मैन ऑफ द सीरीज, जानिए किसे मिले व्यक्तिगत पुरस्कार प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

मैन ऑफ द सीरीज: सोहम सिंह (श्री शंकराचार्य विद्यालय, हुडको भिलाई)

फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच: साहित्य (श्री शंकराचार्य विद्यालय, हुडको भिलाई)

बेस्ट बैट्समैन: स्वप्निल (एमजीएम स्कूल, रायपुर)

बेस्ट बॉलर: सोहम सिंह (श्री शंकराचार्य विद्यालय, हुडको भिलाई)

बेस्ट फील्डर: साहित्य (श्री शंकराचार्य विद्यालय, हुडको भिलाई)

बेस्ट विकेटकीपर: शुभ (केपीएस सरोना स्कूल)

Chhattisgarh Cricket, Raipur Cricket, School Cricket, Bhilai Cricket, Cricket Tournament 2026; Dr. Shabab Qureshi—founder and director of Terminator International Cricket Academy and an NIS-certified cricket coach—Chhattisgarh, Khabargali

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भविष्य में बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं विप्र महाविद्यालय रायपुर के चेयरमैन ज्ञानेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और खेलों के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आरंग नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन, छत्तीसगढ़ राज्य खेल एवं युवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत छाबड़ा कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, केपीएस सरोना के डायरेक्टर राकेश मिश्रा तथा जिला युवा मोर्चा के खेल एवं कला प्रकोष्ठ से जयेश तिवारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

स्कूली क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य : डॉ. शबाब कुरैशी

Chhattisgarh Cricket, Raipur Cricket, School Cricket, Bhilai Cricket, Cricket Tournament 2026; Dr. Shabab Qureshi—founder and director of Terminator International Cricket Academy and an NIS-certified cricket coach—Chhattisgarh, Khabargali

टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक एवं डायरेक्टर तथा एनआईएस क्रिकेट कोच डॉ. शबाब कुरैशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूली क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना एकेडमी का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि प्रदेश के प्रत्येक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए अधिक से अधिक प्रतिस्पर्धात्मक मैच खेलने का अवसर मिले। केवल अभ्यास से नहीं, बल्कि लगातार उच्चस्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेने से खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत और तकनीकी रूप से परिपक्व बनते हैं।

उन्होंने कहा कि टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी इसी सोच का परिणाम है। एकेडमी भविष्य में भी युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेगी।

Category

Other News