अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के 70वें वर्ष पर विशेष रील प्रतियोगिता, मिलेंगे नकद पुरस्कार
रायपुर (खबरगली ) मध्य भारत के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड (AT पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर) द्वारा आस्था, श्रद्धा और जुड़ाव का भव्य धार्मिक महोत्सव "ए टी जोहार जगन्नाथ 2026" आयोजित होने जा रहा है। गत वर्ष इस कार्यक्रम को श्रद्धालुओं का अपार स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ था, जहाँ हजारों भक्तों ने भगवान के चरणों में अपनी मनोकामनाएँ अर्पित कर सकारात्मक व दिव्य अनुभूतियों का अनुभव किया था। भक्तों की इसी अगाध आस्था को पुनः जीवंत करने के लिए इस वर्ष यह आयोजन 09 से 16 जुलाई 2026 तक AT पैलेस, कोतवाली चौक में किया जा रहा है।
🌟 महोत्सव के मुख्य आकर्षण और आध्यात्मिक व्यवस्था
भव्य देव स्थापना: कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य स्थापना की जाएगी।
पुरी का पावन महाप्रसाद: इस वर्ष श्रीक्षेत्र पुरी से सीधे महाप्रभु का पावन महाप्रसाद मंगवाया जा रहा है। यह महाप्रसाद स्थापना दिवस से लेकर रथयात्रा तक प्रतिदिन श्रद्धालुओं में वितरित होगा।
मनोकामना पेटी: श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष 'मनोकामना पेटी' रखी जाएगी। इसमें भक्त अपनी इच्छाएँ, प्रार्थनाएँ एवं संकल्प लिख सकेंगे।
पुरी मंदिर में समर्पण: कार्यक्रम के समापन के बाद, इस पेटी में एकत्रित सभी मनोकामना पत्रों को ओडिशा के पुरी स्थित मुख्य जगन्नाथ मंदिर में प्रभु के श्रीचरणों में समर्पित किया जाएगा।
अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने सभी श्रद्धालुओं से भावपूर्ण आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर AT पैलेस पहुँचकर भगवान का आशीर्वाद लें, महाप्रसाद ग्रहण करें और 'मनोकामना पेटी' में अपनी प्रार्थनाएँ अवश्य अर्पित करें।
उन्होंने कहा, "जब भक्त अपने मन की बात प्रभु को सौंप देता है, तब उसके जीवन में आशा, विश्वास और सकारात्मकता का नया प्रकाश जागृत होता है। जोहार जगन्नाथ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के बीच भावनात्मक एवं आध्यात्मिक जुड़ाव का एक पवित्र सेतु है।"
'ए टी जोहार जगन्नाथ 2026' के अंतर्गत एक विशेष रील प्रतियोगिता का आयोजन
अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के डायरेक्टर श्री नितिन बरड़िया ने बताया कि संस्था इस वर्ष अपने गौरवशाली 70वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को श्रद्धालुओं के साथ उत्सव के रूप में मनाने के लिए 'ए टी जोहार जगन्नाथ 2026' के अंतर्गत एक विशेष रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के नियम और शर्तें
आयु सीमा: 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
विषय: भगवान श्री जगन्नाथ जी से जुड़ी प्रेरणादायक कथाएँ, भक्ति प्रसंग या अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के साथ व्यक्तिगत अनुभव।
कैसे लें भाग: सर्वप्रथम इंस्टाग्राम पेज @atjewels.in को फॉलो करें। अपनी रील को इस पेज के साथ कोलैबोरेट (Collaborate) करके साझा करें। मिलेंगे
आकर्षक नकद पुरस्कार: प्रतियोगिता में सर्वाधिक लाइक और शेयर प्राप्त करने वाली रीलों को विजेता चुना जाएगा: प्रथम पुरस्कार: ₹15,000 नकद द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000 नकद तृतीय पुरस्कार: ₹5,100 नकद
श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का महोत्सव
ज्वेलर्स के डायरेक्टर श्री निकेश बरड़िया ने कहा, "जोहार जगन्नाथ 2026 श्रद्धा, संस्कृति, सेवा और सामाजिक सहभागिता का ऐसा महोत्सव बनने जा रहा है, जहाँ भक्तिभाव के साथ भावनाओं का अद्भुत संगम दिखेगा। यह आयोजन लोगों को भगवान जगन्नाथ की भक्ति से जोड़ने के साथ समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा।" आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं, परिवारों और युवाओं से इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनकर भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
- Log in to post comments