रायपुर में सजेगी गंगा-जमुनी तहज़ीब की महफ़िल: 30 वर्षों से धर्म की दीवार तोड़ साथ निभाने वाले 10 'आदर्श मित्र समूह' होंगे सम्मानित

Raipur to Host a Celebration of Syncretic Culture: 10 'Ideal Friendship Groups'—who have stood by each other for 30 years, transcending religious barriers—to be honored. A unique initiative by the Muslim Intellectual Forum and Sarv Aastha Manch: A testament to communal harmony will resonate on August 2, 'Ideal Friendship Day.' A special souvenir chronicling the journeys of these long-standing interfaith friendships will be released. Nazar Hasan Hussaini, Shakeel Ahmed, Manmohan Singh Sailani, Chhattisgarh,

मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम एवं सर्व आस्था मंच की अनोखी पहल: 2 अगस्त 'आदर्श मित्रता दिवस'पर गूंजेगी कौमी एकता की मिसाल, अंतरधार्मिक मित्र की जीवन-यात्रा पर प्रकाशित होगी विशेष स्मारिका

रायपुर (खबरगली ) समाज में आपसी विश्वास, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए राजधानी में एक अनूठी पहल होने जा रही है। मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम एवं सर्व आस्था मंच के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार, 2 अगस्त 2026 को 'आदर्श मित्रता दिवस' का आयोजन किया जा रहा है। न्यू शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलने वाले इस समारोह में उन अंतरधार्मिक मित्रों को सम्मानित किया जाएगा, जो दशकों से सामाजिक समरसता की मिसाल बने हुए हैं।

विविधता में एकता की अनूठी मिसाल

आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐसे मित्रों को समाज के सामने लाना है जिन्होंने धर्म, पंथ, जाति, भाषा या समुदाय की भिन्नताओं के बावजूद दशकों तक विश्वास, प्रेम और इंसानियत का रिश्ता निभाया है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे रिश्ते भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत, गंगा-जमुनी तहज़ीब और "विविधता में एकता" की भावना को सशक्त करते हैं।

"आदर्श मित्रता स्मारिका" में दर्ज होगी अटूट दोस्ती की दास्तान

इस गरिमामयी समारोह के लिए रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से ऐसे दो या तीन मित्रों के समूह आमंत्रित किए जा रहे हैं, जो अलग-अलग धर्म या समुदाय से हों और पिछले 30 वर्ष या उससे अधिक समय से मित्रता के अटूट बंधन में बंधे हों। चयन समिति द्वारा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ 10 प्रविष्टियों को 'आदर्श मित्रता सम्मान' से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही इन मित्रों की प्रेरक जीवन-यात्रा, मित्रता के प्रेरक प्रसंग, संघर्ष, विश्वास और सामाजिक संदेश को संकलित कर एक आकर्षक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। इस स्मारिका का विमोचन कार्यक्रम के दिन किया जाएगा तथा उपस्थित अतिथियों, प्रतिभागियों और नागरिकों के बीच इसका वितरण किया जाएगा। यह स्मारिका केवल मित्रता की कहानियों का संग्रह नहीं होगी, बल्कि सामाजिक सद्भाव, पारस्परिक सम्मान और राष्ट्रीय एकता का एक प्रेरणादायी दस्तावेज़ बनेगी।

Raipur to Host a Celebration of Syncretic Culture: 10 'Ideal Friendship Groups'—who have stood by each other for 30 years, transcending religious barriers—to be honored. A unique initiative by the Muslim Intellectual Forum and Sarv Aastha Manch: A testament to communal harmony will resonate on August 2, 'Ideal Friendship Day.' A special souvenir chronicling the journeys of these long-standing interfaith friendships will be released. Nazar Hasan Hussaini, Shakeel Ahmed, Manmohan Singh Sailani, Chhattisgarh,
आयोजन समिति ने प्रेस क्लब रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लिया।

आयोजन समिति की जनता से अपील

आयोजन समिति ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिचय में ऐसे प्रेरणादायी मित्रों की जानकारी आयोजन समिति तक पहुँचाएँ, ताकि उनकी मित्रता की कहानी समाज के सामने आ सके और उन्हें उचित सम्मान मिल सके।

बनेगा जन-अभियान

आयोजकों का विश्वास है कि 'आदर्श मित्रता दिवस' केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में विश्वास, सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने वाला एक जन-अभियान सिद्ध होगा। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को यह प्रेरणा देगी कि सच्ची मित्रता धर्म, जाति, भाषा और समुदाय की सीमाओं से कहीं ऊपर होती है तथा यही भावना एक सशक्त, समरस और विकसित भारत की आधारशिला है।

प्रविष्टियों के लिए आमंत्रण

इच्छुक प्रतिभागी अपनी मित्रता की प्रेरक कहानी, संक्षिप्त परिचय और संपर्क विवरण आयोजन समिति को भेज सकते हैं। प्राप्त प्रविष्टियों की जांच एक स्वतंत्र चयन समिति करेगी। कार्यक्रम के दौरान चयनित मित्रों के अनुभव और सामाजिक संदेश को उपस्थित जनसमुदाय के साथ साझा भी किया जाएगा।

अपनी कहानी आयोजन समिति तक पहुँचाने के लिए निम्न में से किसी भी व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजें:

📱 9755853181, 📱 7869276667 या गूगल फ़ॉर्म भरें। गूगल फ़ॉर्म की लिंक प्राप्त करने के लिए उपरोक्त किसी भी नंबर पर "Link" या "फ़ॉर्म" लिखकर व्हाट्सएप संदेश भेजें।

मीडिया संपर्क: नज़र हसन हुसैनी, कार्यक्रम समन्वयक: 📞 +91 93001 14920, शकील अहमद अध्यक्ष, मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम 📞 +91 94252 04391, मनमोहन सिंह सैलानी सर्व आस्था मंच 📞 +91 93017 03636

Category