रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Major accident during solar panel installation in Raipur; two young men die tragically. Hindi news latest news khabargali

रायपुर (खबरगली) राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर की छत पर काम कर रहे दो युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करते समय पैनल या उससे जुड़ा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Category