रायपुर में तेल-गैस संकट के बीच सोने-चांदी में राहत, जानें आज क्या है कीमत

 Amid oil and gas crisis in Raipur, gold and silver prices are on the rise; find out today's prices. Raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली ) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के हालात और तेल-गैस संकट के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने शादी के सीजन में लोगों को बड़ी राहत दी है। बीते 15-20 दिनों में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 1.65 लाख रुपए से घटकर 1.47 लाख रुपए तक पहुंच गई है, वहीं चांदी के दामों में भी 50 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और यह करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। 

कीमतों में इस नरमी का सीधा असर राजधानी के सराफा बाजार में दिखाई दे रहा है, जहां शादी सीजन के चलते खरीदारों की भीड़ बढऩे लगी है और बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, वैश्विक अस्थिरता के चलते निवेशकों का रुझान फिलहाल तेल और गैस जैसे संसाधनों की ओर ज्यादा है, जिससे सोने-चांदी की मांग पर असर पड़ा है और कीमतें नीचे आई हैं। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलते रुझानों का असर स्थानीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है, जिससे व्यापारियों को भी इस सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

तारीख-सोना-चांदी

1 जनवरी- 137500-223500

15 जनवरी- 235500-284500

29 जनवरी- 187000-413700

1 फरवरी-163300- 290000

26 फरवरी- 165950-267600

1 मार्च- 167700- 275000

23 मार्च- 147000-235500
 

Category