रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के निर्देश और आदेश (WPS No. 6783 of 2026) के पालन में, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली सहायक शिक्षक (LSAT26) की लिखित भर्ती परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
क्यों स्थगित हुई परीक्षा?
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दृष्टिहीन और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को विज्ञापन में शामिल कर आवेदन करने का अवसर देने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इसी आदेश के अनुपालन में, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने राज्य के सभी जिलों (सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर नगर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव) के नोडल अधिकारियों को परीक्षा स्थगित किए की आधिकारिक सूचना भेज दी है
।
- Log in to post comments
