"सियासी भागदौड़ में हुलिया कार्टून जैसा हो गया": महापौर मीनल चौबे ने गुदगुदाया, बनवाया अपना लाइव कैरिकेचर

In the political hustle and bustle, his appearance became like a cartoon, on World Cartoonist Day, Mayor Meenal Choubey tickled everyone, got his live caricature made, cartoon magazine 'Cartoon Watch' and Cactus Sanstha, editor Trimbak Sharma, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali,

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर कार्टून पत्रिका 'कार्टून वॉच' और कैक्टस संस्था का अनोखा आयोजन

रायपुर (खबरगली ) राजधानी में विश्व कार्टूनिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे का एक अनोखा और मजाकिया अंदाज देखने को मिला। देश की एकमात्र कार्टून पत्रिका 'कार्टून वॉच' और कैक्टस संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे महापौर ने न केवल अपनी हाजिरजवाबी से लोगों को लोटपोट किया, बल्कि विदर्भ से आए मशहूर कार्टूनिस्टों से अपना लाइव कैरिकेचर भी बनवाया।

In the political hustle and bustle, his appearance became like a cartoon, on World Cartoonist Day, Mayor Meenal Choubey tickled everyone, got his live caricature made, cartoon magazine 'Cartoon Watch' and Cactus Sanstha, editor Trimbak Sharma, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali,

राजनीतिक कार्यक्रमों पर कसा तंज

महापौर ने अपने उद्बोधन में राजनीतिक आयोजनों की आपाधापी पर चुटकी लेते हुए कहा, "अक्सर कार्यक्रमों में घोषणा होती है कि फलां व्यक्ति महापौर का स्वागत करेगा, और देखते ही देखते 15 लोग स्वागत करके चले जाते हैं। हमें पता ही नहीं चलता कि असल में स्वागत करने वाला कौन था।" उन्होंने कार्टून वॉच के इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे गरिमामय और आत्मीय बताया।

"हवा-पानी ने बना दिया कार्टून"

अपनी सादगी और मजाकिया लहजे से महफिल लूटते हुए महापौर ने कहा, "आज मैं इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से तैयार होकर निकले थे, लेकिन शहर के हवा-पानी और अन्य कार्यक्रमों की व्यस्तता ने मेरा हुलिया खुद एक कार्टून जैसा बना दिया है।" उनके इस बयान पर हॉल ठहाकों से गूँज उठा।

In the political hustle and bustle, his appearance became like a cartoon, on World Cartoonist Day, Mayor Meenal Choubey tickled everyone, got his live caricature made, cartoon magazine 'Cartoon Watch' and Cactus Sanstha, editor Trimbak Sharma, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali,

लाइव कार्टून बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के अंत में महापौर ने विदर्भ से आए दोनों दिग्गज कार्टूनिस्टों के पास बैठकर अपना कैरिकेचर बनवाया। जब कागज पर उनकी आकृति उभरकर आई, तो वहाँ मौजूद लोग उन्हें घेरकर खड़े हो गए और कार्टूनिस्टों की कला की जमकर तारीफ की।

विशेष अतिथि के रूप में इनकी रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, रंगटा यूनिवर्सिटी के कुलपति जवाहर सूरीशेट्टी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष केदार गुप्ता, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष दीपक महस्के उपस्थित थे।

In the political hustle and bustle, his appearance became like a cartoon, on World Cartoonist Day, Mayor Meenal Choubey tickled everyone, got his live caricature made, cartoon magazine 'Cartoon Watch' and Cactus Sanstha, editor Trimbak Sharma, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali,

सात चयनित विशिष्ट जन को आउट ऑफ द बॉक्स से हुए सम्मानित

कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि चूंकि कार्टून का काम आउट ऑफ द बॉक्स कहा जा सकता है इस बार इसी नाम से समाज के सात चयनित विशिष्ट जनों को आउट ऑफ द बॉक्स से सम्मानित किया गया। महापौर सहित सभी अतिथियों ने जिन्हें सम्मानित किया वे हैं मेट्स यूनिवर्सिटी की फैशन डिजाइनिंग की हेड सुश्री परविंदर कौर, कोपल वाणी संस्था की प्रमुख सुश्री प्रिया पद्मा शर्मा, युवा संस्था के प्रमुख एम. राजीव, क्राफ्ट स्टोरी के संचालक सुधाकर सिंह, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, पीटीआई के राज्य प्रमुख संजीव गुप्ता और रोटरी क्लब के रितेश जिंदल।

कलाकार संजय मोरे और उमेश चरोलें से अपना-अपना कार्टून बनवाने की होड़ चलती रही

इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि एक विदर्भ से आए कलाकार संजय मोरे और उमेश चरोलें लोगों का लगातार कार्टून बना रहे थे और दूसरी ओर आयोजन में मंच और दर्शक दीर्घा के लोगों के बीच रोचक संवाद भी हो रहा था। कार्टून बनवाने के बाद लोग अपने अनुभव भी बता रहे थे। एक महिला ने यह बोलकर सबको हंसा दिया कि कलाकार ने मेरा कार्टून बनाते वक्त पूरे 108 बार मुझे देखा। अपना-अपना कार्टून बनवाने की होड़ चलती रही जिसमें अमर अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, धीरज अग्रवाल, समता पाठक, ए.एन. द्विवेदी, सुधाकर सिंह, रितेश जिंदल, सुरेश मिश्रा, राजीव चक्रवर्ती के साथ-साथ केदार गुप्ता ने भी अपना कार्टून बनवाया।

मुख्यमंत्री साय का कार्टून वाला कटआउट आकर्षण का केंद्र रहा 

इस मौके पर अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्टून वाला कटआउट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था। लोग बड़ी मात्रा में सेल्फी विद सीएम के कटआउट के साथ सेल्फी लेते दिखे। इस मौके पर नीरज जोशी, स्वाति जोशी, मेहुल कुमार, अदिति शर्मा, विजया पाठक, अनुराग अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आरती शर्मा ने किया।

दूसरे दिन रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में हुई कार्टून की कार्यशाला

कुलपति ने ऐसा आयोजन हर साल विश्वविद्यालय में करने की घोषणा की

6 मई को विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग के सभागार में यूनिवर्सिटी और बाहर के बच्चों के लिए कार्टून की कार्यशाला रखी गई। कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति सचिदानंद शुक्ल ने किया और इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा और पीटीआई के राज्य प्रमुख संजीव गुप्ता उपस्थित थे। विदर्भ से आए कार्टूनिस्टों ने इस अवसर पर कार्टून बनाने के गुर बच्चों को बताए और उनसे ही कार्टून भी बनवाए।

कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा ने भी किसी भी आकार को कार्टून में कैसे बदलें इसके बारे में डेमोंस्ट्रेट करके बताया। बच्चों में फिजिकल एजुकेशन के साथ मेंटल एजुकेशन के लिए कार्टून कला कितनी कारगर है इस बात पर भी चर्चा की गई। अपने हाथ से बनाने की क्रिया को ध्यान से जोड़कर बताया गया कि यह हमारे लिए कितनी लाभदायक है। इस अवसर पर विभाग के प्रमुख राजीव चौधरी और अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

Category