तानिष्का भटनागर ने रचा इतिहास: अंगोला में ITF J30 खिताब जीतने वाली छत्तीसगढ़ की पहली जूनियर टेनिस स्टार

Tanishka Bhatnagar, ITF J30 Luanda, ITF World Tennis Tour Juniors, Raipur Tennis Player, AITA Ranking, International Tennis, Angola Tennis Tournament, Chhattisgarh Tennis Player, Daughter of Raipur, ITF Junior Tennis, AITA Under-18 Ranking, Khabargali

रायपुर की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस में लहराया परचम, ITF J30 लुआंडा में जीता पहला बड़ा खिताब

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी तानिष्का भटनागर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए अंगोला की राजधानी लुआंडा में आयोजित ITF World Tennis Tour Juniors (ITF J30) में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ तानिष्का छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने जूनियर अंतरराष्ट्रीय टेनिस में लड़कियों और लड़कों दोनों वर्गों में प्रदेश का नाम रोशन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस सफलता से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और टेनिस जगत ने इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Tanishka Bhatnagar, ITF J30 Luanda, ITF World Tennis Tour Juniors, Raipur Tennis Player, AITA Ranking, International Tennis, Angola Tennis Tournament, Chhattisgarh Tennis Player, Daughter of Raipur, ITF Junior Tennis, AITA Under-18 Ranking, Khabargali

राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय मंच तक लगातार शानदार प्रदर्शन

लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही तानिष्का भारतीय जूनियर टेनिस सर्किट का चर्चित नाम बन चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अपने नाम की हैं।

 AITA रैंकिंग में मजबूत स्थिति

♦ गर्ल्स अंडर-18 (U-18) AITA रैंकिंग में 53वां स्थान।

♦ AITA महिला डबल्स रैंकिंग में टॉप-300 खिलाड़ियों में शामिल।

♦ ITF महिला डबल्स रैंकिंग में 294वें स्थान तक पहुंच चुकी हैं।

 इन उपलब्धियों ने बनाया नई पीढ़ी की स्टार खिलाड़ी

Tanishka Bhatnagar, ITF J30 Luanda, ITF World Tennis Tour Juniors, Raipur Tennis Player, AITA Ranking, International Tennis, Angola Tennis Tournament, Chhattisgarh Tennis Player, Daughter of Raipur, ITF Junior Tennis, AITA Under-18 Ranking, Khabargali

♦ AITA नेशनल सीरीज, जलंधर तानिष्का ने अपनी जोड़ीदार आर. संग्राम के साथ अंडर-16 डबल्स वर्ग में हरियाणा की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया।

♦ CS7 चैंपियनशिप सीरीज, अहमदाबाद अंडर-16 डबल्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

♦ ITF J30 लुआंडा, अंगोला अंतरराष्ट्रीय सर्किट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ITF J30 लुआंडा में अपने करियर का पहला बड़ा खिताब जीतकर छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

देश के शीर्ष कोचों से ले रही हैं प्रशिक्षण

तानिष्का वर्तमान में Altevol Sports Academy, अहमदाबाद तथा SRT10 Altevol Centre of Excellence में देश के अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी दिखाई देने लगा है।

Tanishka Bhatnagar, ITF J30 Luanda, ITF World Tennis Tour Juniors, Raipur Tennis Player, AITA Ranking, International Tennis, Angola Tennis Tournament, Chhattisgarh Tennis Player, Daughter of Raipur, ITF Junior Tennis, AITA Under-18 Ranking, Khabargali

छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा बनीं तानिष्का

छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ (CSTA) से जुड़ी तानिष्का भटनागर लगातार प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रही हैं। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो आने वाले वर्षों में वे भारत का प्रतिनिधित्व ग्रैंड स्लैम जूनियर और अन्य प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी कर सकती हैं।

Category