परम पूज्य कौशिक जी महराज के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में भी होगा शंखनाद
रायपुर (khabargali) विश्व पर्यावरण दिवस से अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संत पूज्य कौशिक जी महराज (तुलसी वन आश्रम वृंदावन उप्र) के आव्हान पर संपूर्ण भारत में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। जो आगामी 6 माह तक चलेगा। साथ ही शनिवार रात्रि 8 बजे समस्त भारवासियों से वातावरण की शुद्धता के लिए हवन यज्ञ किए जाने का अनुरोध किया गया है। वैदिक मत मान्यता एवं आधुनिक विज्ञान के शोध ने यह प्रतिपादित किया है कि हवन यज्ञ के प्रभाव से वातावरण शुद्ध होता है एवं ऑक्सीजन की प्रचुरता बढ़ती हैं। वर्तमान में संपूर्ण विश्व क्लाइमेंट चेंज विषय पर चिंतित है एवं विभिन्न संगोष्ठी के माध्यम से योजनाबद्ध होकर पर्यावरण के सुधार पर कार्य कर रहा है।
कोरोना के वैश्विक महामारी ने फिर से इस ओर संपूर्ण विश्व का ध्यान आकृष्ट किया है। वृक्षारोपण ऐसा विकल्प है जो पुन: पर्यावरण को स्थापित कर सकता है। महाराज की अपील पर हमारी समिति इस वर्षा ऋतु काल में 1000 वृक्षों का रोपण करने के लिए संकल्पित हुई है एवं ऑक्सीजन के स्त्रोत वाले वृक्ष जैसे पीपल, बड़, नीम इत्यादि का रोपण कार्यक्रम शुभारंभ 5 जून पर्यावरण दिवस के दिन से प्रारंभ करने जा रहा है। नगरवासियों से अपील की है कि इस वर्षा ऋतु काल में अपने अफने क्षेत्रों में अधिक वृक्ष लगाएं एवं 5 जून को रात 8 बजे अपने-अपने घरों में हवन यज्ञ करें।
- Log in to post comments