
रायपुर (khabargali) कुमार सिंह ने 260 पुलिसकर्मियों का तबादला किया। इनमें सिपाही से लेकर एसआई तक शामिल हैं। अधिकांश ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ थे।
पिछले कई दिनों से यह देखा जा रहा था कि एक थाने या पेट्रोलिंग में पदस्थ पुलिसकर्मियों के चलते पुलिसिंग में कसावट नहीं आ पा रही थी। कई शिकायतें भी मिल रही थी।
कई सालों बाद इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें सिविल लाइन, खमतराई, धरसींवा, विधानसभा, मंदिरहसौद सहित लगभग सभी थानों के एसआई से लेकर हवलदार तक सभी प्रभावित हुए हैं। इसमें से कई 4 से 5 सालों से जमे हुए हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन से भी 45 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है।
- Log in to post comments