आईपीएल में छत्तीसगढ़ के ऑलराउंडर अजय और हरप्रीत की भी हुई एंट्री

IPL-2023, Breaking, IPL, Chhattisgarh, All-rounder, Ajay Mandal, Harpreet Singh Bhatia, Punjab Kings, Green, Mumbai Indians, Mini Auction, Mayank Agarwal, Shakib-al-Hasan, Kolkata, Chhattisgarh Cricket Association, Spokesperson Rajesh Dave, Khabargali

IPL Auction: सबसे महंगे बिके सैम करन; कैमरन ग्रीन को 17.5 तो बेन स्टोक्स को मिले 16.25 करोड़ रुपये

खिलाड़ियों में से सिर्फ 80 बिके, 29 विदेशी, पांच खिलाड़ी को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले 87 स्लाट के लिए लगी बोली, 5 खिलाड़ियों पर लगी 10 करोड़ से ऊपर की बोली।

सभी टीमों ने पूरे किए अपने स्लाट, चेन्नई ने बेन स्टोक्स को खरीदा।

नई दिल्ली (khabargali) आईपीएल-2023 का मिनी ऑक्शन विदेशी क्रिकेटरों के लिए मेगा ऑक्शन बन गया। आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों ने विदेशी क्रिकेटरों पर दिल खोलकर पैसे लुटाए। बोली इतनी बड़ी लगी कि आईपीएल इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूट गए। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को 18.5 करोड़ और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ रुपये के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे पहले दो क्रिकेटर बन गए। करन को पंजाब किंग्स और ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। मिनी ऑक्शन शुक्रवार को ढाई बजे शुरू और रात करीब पौने नौ बजे खत्म हुआ। यानी ऑक्शन करीब छह घंटे चला। कुल 405 खिलाड़ी ऑक्शन में उतरे थे, जिसमें से सिर्फ 80 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इनमें से 29 खिलाड़ी विदेशी रहे। 10 टीमों को मिलाकर कुल 206.5 की रकम खिलाड़ियों को खरीदने के लिए थी। इसमें से सिर्फ 167 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसमें से 103.95 करोड़ यानी 62.25 फीसदी राशि ऑलराउंडर्स के खाते में गई। सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश की। हैरी 13.25 करोड़ रुपये में खरीदे गए।

इसके अलावा हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ऐसा माना जा रहा है कि हैदराबाद मयंक को कप्तान बना सकती है। प्रत्येक टीम के स्क्वॉड में 18 से 25 खिलाड़ी- IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमों ने अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स के स्लाट को पूरा किया। इनमें 8 विदेशी प्लेयर भी शामिल हैं। नीलामी में बड़े नामों में शाकिल-अल-हसन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को छोड़ सभी महंगे दाम में बिके। केन विलियमसन को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, शाकिब-अल-हसन कोलकाता के साथ बनें रहेंगे।

इस ऑक्शन से पहले सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

छत्तीसगढ़ के ऑलराउंडर अजय और हरप्रीत को भी मिला मौका

आईपीएल में छत्तीसगढ़ के दो क्रिकेटर्स की एंट्री हो गई। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के प्रवक्ता राजेश दवे ने बताया कि राजनांदगांव के ऑलराउंडर अजय मंडल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। वहीं दल्लीराजहरा मूल के हरप्रीत सिंह भाटिया को पंजाब ने 40 लाख में खरीदा है। इससे पहले भी हरप्रीत को आईपीएल में लिया गया था, लेकिन अजय मंडल पहली बार ऑक्शन में शामिल हुए। अजय को अभी रणजी ट्रॉफी में मेन ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं बीसीसीआई के पिछले एकदिवसीय मैच में हरप्रीत ने तीन शतक जमाकर आईपीएल के लिए अपना दावा पुख्ता किया है। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ ने आईपीएल नीलामी के लिए 15 खिलाडि़यों की सूची भेजी थी।

Category