आकाशीय बिजली की चपेट में आई युवती, 6 अन्य महिलाएं घायल

Girl struck by lightning, 6 other women injured cg news latest news cg big news khabargali

रायपुर (khabargali) राजधानी रायपुर के सिलियारी क्षेत्र के गोढ़ी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेतों में काम कर रही 22 वर्षीय युवती कामिनी साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य महिलाएं घायल हो गईं। 

सभी महिलाएं खेती के लिए खेतों में काम कर रही थीं जब अचानक मौसम खराब हुआ और बिजली गिर गई। घायल महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धरसीवां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

दरअसल, घटना धरसीवां थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव की है। मृतक युवती की पहचान कामिनी साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कामिनी साहू व गांव की अन्य महिलाएं खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी। बारिश के साथ वज्रपात होने से कामिनी साहू पर आकाशीय बिजली गिर गई।

बिजली गिरने से कामिनी साहू जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। वहीं छह अन्‍य महिलाएं भी इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गई।

Category