बड़ा हादसा : ब्राजील में विमान दुर्घटनाग्रस्त , प्लेन में सवार सभी 62 लोगों की मौत...

Big accident: Plane crashes in Brazil, all 62 people on board died... brazil news bignews  hindinews latestnews  khabargali

ब्राज़ील (khabargali) ब्राजील में कल शुक्रवार को 62 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा ब्राजील के साओ पाउलो के पास हुआ।

दुर्घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। यह दुर्घटना एक क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप विमान के साथ हुई, जो साओ पाउलो के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

ब्राजील की क्षेत्रीय एयरलाइन VOEPASS ने पुष्टि की है कि उनकी उड़ान 2283-PS-VPB साओ पाउलो राज्य के विनहेडो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान कैस्कवेल से ग्वारूलहोस हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था, और इसमें 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत की खबर है।