बिलासपुर ट्रेन हादसे में 12 यात्रियों की मौत, 20 लोग गंभीर रूप से घायल, बोगियों को काटकर निकाला शव

12 passengers killed, 20 seriously injured in Bilaspur train accident; bodies recovered after cutting through bogies train accident news today hindi News khabargali

बिलासपुर (खबरगली) बिलासपुर और गतौरा स्टेशन के बीच कोरबा रूट पर मंगलवार को करीब 4 बजे के लाल खदान के पास चलती मालगाड़ी के पीछे से गेवरा रोड बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मेमू ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। हादसे में 12 यात्रियों की मौत एवं 20 यात्री घायल हुए है।

रेल प्रशासन के मुताबिक करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मालगाड़ी और मेमू लोकल गेवरा रोड से बिलासपुर आ रही थी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब 12 किमी दूर लाल खदान के पास दोनों गाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गई और मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे में मेमू लोकल का इंजन चढ़ गया। कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। हादसे में ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हादसे में 20 से 25 लोग घायल 

तखतपुर के यात्री देवकुमार धुरी ने बताया कि कोटमीसुनार से बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन से आ रहा था। इस बीच गतौरा के पास ट्रेन में जोरदार धक्का लगा। बाहर झांककर देखा तो इंजन मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ गया था। हम घबराकर अपना सामान लेकर नीचे कूद गए और फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में 20 से 25 लोग घायल हुए हैं।

केबिन में फंसे बच्चे की डेडबॉडी निकाली

हादसे में रेस्क्यू टीम ने केबिन में फंसे एक बच्चे का शव निकाला। केबिन तक पहुंचने में रेस्क्यू कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ बच्चों को सीढ़ियों के सहारे सुरक्षित निकाला गया है।

दुरंतो और हीराकुंड रायगढ़ में रोकी गईं

सुरक्षा कारणों से रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस और हीराकुंड एक्सप्रेस को रोक दिया गया है। वहीं कोतरलिया स्टेशन में साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें खड़ी रहीं। इसके चलते यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री प्लेटफार्म और कोचों में फंसे हुए हैं, जो बार-बार ट्रेन संचालन बहाल होने की जानकारी पूछ रहे हैं।

मेमू में नहीं था रक्षा कवच सिस्टम 

रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों में कवच प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन गेवरा रोड-कोरबा मेमू कोल में के इंजन में अब तक कवच सिस्टम नहीं लगा है। जिसके चलते सामने चल रहे मालगाडी से लोकल ट्रेन सीधे जाकर टकरा गई। यह प्रणाली सिग्नल एवं स्पीड से संबन्धित दुर्घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से सक्षम है। यदि ड्राइवर कहीं स्पीड कंट्रोल करना या ब्रेक लगाना भूल जाता है तो ‘‘कवच’’ प्रणाली ‘‘ब्रेक इंटरफेस यूनिट’’ खुद से ट्रेन को कंट्रोल करती है।

25 से अधिक घायल... कई ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान

रेलवे और जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने कई यात्रियों को बाहर निकाला है। रात 8 बजे तक पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटकर अलग किया जा रहा है। बोगी में महिलाएं और बच्चे फंसे हैं, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 5 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि दर्जनभर लोगों का इलाज रेलवे, सिम्स और अपोलो अस्पताल में चल रहा है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों  में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है :- 

1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष

2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष

3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष

4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष

5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष

6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष

7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष

8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष

9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34

10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष

11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष

12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष

13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष

14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष

15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष

16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष

17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष

18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष

19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष

20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

घटना में घायलों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में ₹50,000/- प्रत्येक की राशि प्रदान की गई है।

वर्तमान में घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।

रेल प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मृतकों और घायलो को मुआवजा 

रेलवे देगा मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख रुपये देगा। मुख्यमंत्री कोष से भी मृतकों के परिजनों को देंगे 5 लाख और घायलों को 50 हजार
 

Category