बस्तर का युवराज सिंह IFMA विश्व म्यू थाई चैम्पियंसशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा

Muay Thai Champion, Jagdalpur, Yuvraj Singh Rajput, United Muay Thai Association India, Kuala Lumpur, Malaysia, Anees Memon, Lakhan Kumar Sah, General Secretary, President, CG Amateur Muay Thai Association, India, Khabargali

छ ग से एकमात्र खिलाड़ी युवराज का चयन।

 युवराज के पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत भी मलेशिया जाएंगे।

IFMA वर्ल्ड म्यू थाई चैम्पियंसशिप 09 से 21 अगस्त 2022, क्वालालम्पुर (मलेशिया)

रायपुर (khabargali) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में भारतीय म्यू थाई दल मलेशिया में आयोजित IFMA विश्व म्यू थाई चैम्पियंसशिप में भाग लेने 09 अगस्त 2022 की शाम को कोलकाता से क़वालालम्पुर रवाना हो रहा है।

यह अत्यंत हर्ष एवँ गौरव का विषय है कि दूरस्थ बस्तर अंचल से गत पांच वर्षों से अपने वेट में 14 वर्षीय म्यू थाई चैंपियन जगदलपुर निवासी युवराज सिंह राजपूत भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। यह भी उल्लेखनीय है कि युवराज छ ग राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी हैं जो इस विश्व चैंपियनशिप में भाग लेगा।

युवराज के पिता श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत भी अपने पुत्र के साथ भारतीय म्यू थाई दल के साथ मलेशिया जा रहे हैं चूंकि युवराज नाबालिग है अतः नियमानुसार पिता के संरक्षण में युवराज को जाने की अनुमति है।

छ ग राज्य म्यू थाई संघ के समस्त पदाधिकारियों एवँ खिलाड़ियों को आशा ही नहीं वरन विश्वास है कि युवराज सिंह इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत के लिए पदक जीतकर बस्तर अंचल और छ ग को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में प्रतिस्थापित करेगा।

Category