भारत 2 रनों से जीता, आखिरी बॉल पर हुआ हैरान करने वाला कुछ ऐसा...

team india won wankhede t20 match sri lankan team cricket news

नई दिल्ली (khabargali) भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 162 का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया की ओर से दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने मैच जिताऊ पारी खेली, तो वहीं भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने भी कमाल दिखाया. डेब्यू कर रहे शिवम मावी ने श्रीलंकाई टीम को लगातार झटके दिए और 4 विकेट लिए. आखिरी ओवर में अक्षर पटेल की फिरकी ने श्रीलंका को फंसा दिया. श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, कप्तान हार्दिक पंड्या ने अक्षर पटेल के हाथ में बॉल थमाकर हर किसी को हैरान कर दिया. लेकिन अक्षर ने यहां टीम इंडिया को मैच जिता दिया. टीम इंडिया ने वानखेड़े टी-20 मैच में 2 रनों से जीत हासिल कर ली है.

भारत ने श्रीलंका को 163 का टारगेट दिया था, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज फेल साबित हुए. डेब्यू कर रहे शिवम मावी के 4 विकेट और उमरान-हर्षल की दमदार बॉलिंग के आगे श्रीलंकाई टीम बेबस नज़र आई. टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली है. श्रीलंकाई टीम से अब यह मैच फिसलता जा रहा है, 17.4 ओवर में टीम ने अपने 8 विकेट गंवा दिए और स्कोर 134 रन हुआ है. डेब्यू कर रहे शिवम मावी ने धमाल मचाया और विरोधी टीम को चित कर दिया. शिवम मावी ने इस मैच में कुल 4 विकेट लिए और ड्रीम डेब्यू किया.

न्यूज़ क्रेडिट: आज तक

Category

Other News