IND vs ENG: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड को 7 रन से हराया; न्यूजीलैंड से होगी खिताबी टक्कर

The sounds of Phaag echoed in Sadar Bazaar: A flood of traders gathered at the Holi Milan of Sarafa Association, Seth Nathuram Holika Utsav Samiti, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

मुंबई (खबरगली ) टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 254 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बनाई। भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात देकर फाइनल में पहुंच गई है।

शानदार बल्लेबाजी: संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवरों में 253/7 का विशाल स्कोर बनाया।

रोमांचक अंत: इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने शानदार शतक (105 रन) जड़ा, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की कसी हुई गेंदबाजी ने भारत को जीत दिला दी।

अगला मुकाबला: अब भारत का सामना 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा। यह भारत का चौथा T20 विश्व कप फाइनल होगा। इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 में खिताब जीता था।

Category