भारतीय संस्कृति का सम्मान करें : कमलजीत सिंह

National Security Jagran Manch, FANS, Raipur, One India, Self-reliant India, Shrestha Bharat, Seminar, Lt Gen Kamaljit Singh, Golok Bihari Rai, Sant Shri Yudhishthira Lal, Giani Baz Singh Ji, Gurdwara Dhan Dhan Baba Budha Sahib Ji Telibandha, Asanas Ji  Satnami Samaj Dharmaguru, Bhaskar Kinhekar, Sunita Pathak, Dr. Varnika Sharma, Khabargali

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच(FANS) रायपुर द्वारा "एक भारत, आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत" विषय पर हुआ सेमिनार

रायपुर (khabargali) राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच(FANS) रायपुर द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "एक भारत, आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत" विषय पर सेमिनार (विचार गोष्ठी) का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में विभिन्न धर्मों एवं समाज के प्रमुखों तथा राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े हुए लोगों को जोडा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल कमलजीत सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि 2015 मे एक भारत और श्रेष्ठ भारत का नारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया। जिसमें आत्मनिर्भर भारत शब्द को जोडा गया। भारत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़ा हुआ है। भारतीय संस्कृति का सम्मान एवं संरक्षण हम सभी कि प्रथम कर्तव्य हो। सदैव जिज्ञासू बने,न किसी के प्रभाव में,न किसी के अभाव में रहिए, हमेशा अपने स्वभाव में जीवन जीएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोलोक बिहारी राय जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने कहा कि आजादी प्राप्ति में जिन लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने आजादी भारत के लिए जो सपने देखे थे क्या आजादी के 75 वर्षों बाद भी पुरा हो पाया है? ग्राम स्वराज और रामराज्य की संकल्पना आज भी शेष है।हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि एक भारत, आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। भारत की एकता देश की विविधता पर निर्भर है।

अगले क्रम में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में संत श्री युधिष्ठिर लाल जी, महाराज पीठाधीश्वर शदाणी दरबार रायपुर ने कहा कि सिंधी समाज मूलतः पाकिस्तान के सिंध प्रांत से संबंधित हैं। आजादी के बाद समाज के लोगों ने भारत को चुना और आज भी प्रतिवर्ष सैकड़ों लोग भारत की नागरिकता प्राप्त कर रहे हैं।हम सब दृढ़ संकल्प लें कि श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

ज्ञानी बाज सिंह जी , गुरुद्वारा धन धन बाबा बूढ़ा साहिब जी तेलीबांधा, रायपुर छत्तीसगढ़ ने कहा कि सिख का तात्पर्य है शिष्य अर्थात मनुष्य को सदैव सिखते रहना चाहिए और श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।

महंत वेदप्रकाश जी, रामकुण्ठ मठ प्रमुख रायपुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारे जीवन का मूल आधार है, देश के सभी प्रांतों का सांस्कृतिक आधार एक ही है वह है श्रेष्ठ भारत का निर्माण।

आसानदस जी सतनामी समाज धर्मगुरु रायपुर ,छत्तीसगढ़ ने कहा कि एक भारत आत्मनिर्भर भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में समानता महत्वपूर्ण है,इसी समता को जगाते हुए संत बाबा घासीदास ने मयनखे मयनखे एक समान का नारा दिया था जो कि आजादी का मुल आधार है।

भास्कर कीन्हेकर रायपुर l पूर्व महामंत्री भारतीय जीवन बीमा निगम क्लास वन अधिकारी एसोसिएशन ने कहा कि, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भारतीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्थान है। स्थानीय स्तर पर छोटे बड़े उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार मिलेगा तभी आत्मनिर्भर भारत बनेगा, तभी एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव है।

सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह,शाॅल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण एवं सेमिनार के आयोजन का उद्देश्य डॉ.वर्णिका शर्मा ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भूपेंद्र साहू ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डाॅ. एन.पी.यादव, तौकीर रजा, प्रमिला शर्मा,जानकी गुप्ता, सुनीता पाठक, रेखा शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा, टाटा शोभा, ज्योति यादव, रितेंद्र नायक, सौरभ कोतू, शैलेन्द्र दीवान, कैलाश शर्मा,तोरण सिंह ठाकुर, दिव्यांशी शर्मा एवं गजेन्द्र कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एकता तिवारी एवं दिव्यांशी शर्मा  ने संयुक्त रूप से किया।

National Security Jagran Manch, FANS, Raipur, One India, Self-reliant India, Shrestha Bharat, Seminar, Lt Gen Kamaljit Singh, Golok Bihari Rai, Sant Shri Yudhishthira Lal, Giani Baz Singh Ji, Gurdwara Dhan Dhan Baba Budha Sahib Ji Telibandha, Asanas Ji  Satnami Samaj Dharmaguru, Bhaskar Kinhekar, Sunita Pathak, Dr. Varnika Sharma, KhabargaliNational Security Jagran Manch, FANS, Raipur, One India, Self-reliant India, Shrestha Bharat, Seminar, Lt Gen Kamaljit Singh, Golok Bihari Rai, Sant Shri Yudhishthira Lal, Giani Baz Singh Ji, Gurdwara Dhan Dhan Baba Budha Sahib Ji Telibandha, Asanas Ji  Satnami Samaj Dharmaguru, Bhaskar Kinhekar, Sunita Pathak, Dr. Varnika Sharma, KhabargaliNational Security Jagran Manch, FANS, Raipur, One India, Self-reliant India, Shrestha Bharat, Seminar, Lt Gen Kamaljit Singh, Golok Bihari Rai, Sant Shri Yudhishthira Lal, Giani Baz Singh Ji, Gurdwara Dhan Dhan Baba Budha Sahib Ji Telibandha, Asanas Ji  Satnami Samaj Dharmaguru, Bhaskar Kinhekar, Sunita Pathak, Dr. Varnika Sharma, Khabargali