चार दिन से ई-पॉस मशीनें बंद, दो माह का चावल बनी आफत, शहर की राशन दुकानों में बढ़ी समस्या

चार दिन से ई-पॉस मशीनें बंद, दो माह का चावल बनी आफत, शहर की राशन दुकानों में बढ़ी समस्या खबरगली E-POS machines have been down for four days, two months' worth of rice has become a disaster, and problems have increased at city ration shops. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) सरकारी राशन दुकानों से दो माह का चावल एक साथ बांटने के फरमान से दुकानदारों को कई तरह की परेशानी होने लगी है। पिछले चार दिन से सर्वर के चलते अधिकांश दुकानों में ई-पॉस मशीनें काम नहीं कर रही हैं, जिससे राशन का वितरण नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर राज्य और केंद्रीय योजना के तहत अलग-अलग चावल बांटा जाता है। 

एक साथ दो माह का चावल देने से हितग्राहियों को भी परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि खाद्य विभाग की ओर से फरवरी और मार्च का चावल एक साथ बांटने का आदेश जारी हुआ है। इसके लिए सभी राशन दुकानों को चावल का आवंटन कर दिया गया है।
कई हितग्राहियों को नहीं मिला राशन

सर्वर की खराबी के चलते शहर के कई राशन दुकानों की ई-पॉस मशीनें काम नहीं कर रही है। हर माह 1 और 2 तारीख को यह समस्या रहती है, लेकिन इस बार चार दिन से यह दिक्कत हो रही है। इसके चलते हितग्राहियों को राशन दुकानों से बिना राशन लिए लौटना पड़ रहा है। रायपुर जिले में करीब 700 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें हैं, जहां हर माह हितग्राहियों को अलग-अलग योजनाओं के तहत सस्ता और निशुल्क चावल दिया जाता है।
दो माह का चावल देने का फरमान

पिछले दिनों खाद्य संचालनालय के अफसरों ने दो माह का राशन एक साथ वितरित करने का फरमान जारी किया था। इसके तहत हितग्राहियों को फरवरी और मार्च का चावल एक साथ देना हैं। इसके लिए सभी दुकानदारों को आवंटन कर दिया गया है।
 

Category