नौकरी की उम्मीद में रूस गया बिलासपुर का युवक लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

Youth from Bilaspur who went to Russia in search of a job goes missing family grows concerned hindi news latest news khabargali

बिलासपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से नौकरी की तलाश में रूस गए एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे 7 अक्टूबर से लापता बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि रूस में उसे बंधक बनाकर रखा गया और युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया। 

भूखा रखकर युवक को प्रताड़ित किया 

युवक ने जब युद्ध में जाने से इनकार किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे भूखा रखकर प्रताड़ित किया गया। परिवार का यह भी आरोप है कि विनीत को ड्रग्स से जुड़े झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई है। युवक की सुरक्षित वापसी के लिए परिजनों ने बिलासपुर कलेक्टर और एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।

टेलीग्राम ग्रुप से मिली थी रूस में नौकरी की जानकारी 

बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे ने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह बेहतर रोजगार और कमाई की उम्मीद में विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसे टेलीग्राम के एक ग्रुप के माध्यम से रूस में नौकरी मिलने की जानकारी मिली। परिवार के अनुसार, विनीत ने रूस जाने का फैसला किया और 1 अक्टूबर को मॉस्को पहुंच गया। परिजनों को उम्मीद थी कि विदेश में नौकरी मिलने से उसकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। हालांकि, रूस पहुंचने के कुछ दिनों बाद ही विनीत के साथ कथित रूप से परेशानियां शुरू हो गई है।

Category