दुर्ग (खबरगली) छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख को लेकर जारी चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के अहिवारा में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। धान खरीदी की तारीख को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग जिले के अहिवारा पहुंचे थे। यहां अंतरराष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर लोक कलाकारों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
धान खरीदी को लेकर सवाल
इसी दौरान मीडिया से बातचीत में धान खरीदी की शुरुआत को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। उनके इस बयान के बाद किसानों की निगाहें अब खरीदी केंद्रों की तैयारियों और शासन की ओर से जारी होने वाले विस्तृत दिशा-निर्देशों पर रहेंगी।
- Log in to post comments
