रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इन कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। शुरुआती चरण में प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के लिए 50-50 सीटों की अनुमति दी गई है। इस तरह प्रदेश को कुल 250 नई एमबीबीएस सीटों की सौगात मिलेगी। एनएमसी की मंजूरी के बाद गीदम (दंतेवाड़ा), जांजगीर, मनेंद्रगढ़, जशपुर के कुनकुरी और कबीरधाम में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
इससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। NMC की मंजूरी के बाद इन कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इससे न केवल मेडिकल शिक्षा का विस्तार होगा, बल्कि प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को भी नई मजबूती मिलेगी।
इन जिलों में शुरू होंगे नए मेडिकल कॉलेज
कवर्धा
जांजगीर-चांपा
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)
कुनकुरी (जशपुर)
दंतेवाड़ा
- Log in to post comments