छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

Chhattisagadh olympic association , khabargali

रायपुर (khabargali) राष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने राज्य ओलंपिक संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। साथ ही छत्तीसगढ़ में चुनाव कराने निर्देश दिया था। निर्देश का पालन करते हुए आज मतदान संपन्न कराया गया। जिसमे कोषाध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। वहीँ कोषाध्यक्ष के लिए मतदान के बाद साईंराम जाखड ने फिरोज अंसारी को 44 वोट से हरा दिया। नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष साईंराम जाखड वर्तमान में स्वीमिंग संघ के सचिव हैं। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यकारिणी के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जिसके बाद प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के सदस्यों ने कोषाध्यक्ष पद के किये अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस कार्यक्रम में शामिल हुए और संघ के नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपाध्यक्ष - डॉ. ए. फरिश्ता, अखिल धगत, बसीर अहमद खान, देवेंद्र यादव, गजराज पगारिया, जीएस भांवरा, शरद शुक्ला, कैलाश मुरारका, विजय अग्रवाल, विनोद चंद्राकर। महासचिव - गुरुचरण सिंह होरा सहसचिव- अभिजीत मिश्रा, अरुण कुमार द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, एनआर परासर, विजय कुमार अग्रवाल, डॉ. विष्णु श्रीवास्तव। कोषाध्यक्ष- साई राम जाखड सदस्य -डॉ. आलोक दुबे, अनिल पुसदकर, अयाज अहम खान, जगन्नाथ यादव, जावेद अहमद खान, कलजीत अरोरा, पीयूष भाटिया, राजेश जंघेल, आरके श्रीवास्तव, शिव प्रसाद कापसे, ठाकुर आनंद मोहन सिंह, वीआर चिन्नावर। विशेष आमंत्रित सदस्य -विधायक कुलदीप जुनेजा, आइएएस सोनमणि बोरा, आइपीएस संजय पिल्लई, आइपीएस आरिफ शेख, गिरीश देवांगन, हिमांशु द्विवेदी, सलमान रिजवी, फैजल रिजवी, राजीव जैन, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार गोयल, गिरीश अग्रवाल, अवतार सिंह जुनेजा।

Category

Other News