दार्जिलिंग में भारी बारिश से तबाहीपुल ढहे, 20 लोगों की मौत, कई लापता

दार्जिलिंग में भारी बारिश से तबाहीपुल ढहे, 20 लोगों की मौत, कई लापता खबरगली Heavy rains wreak havoc in Darjeeling; bridge collapses, 20 dead, several missing hindi news big news latest News khabargali

दार्जिलिंग (खबरगली) पश्चिमी विक्षोभ सहित बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से बिगड़े मौसम ने रविवार को उप हिमालय के सिक्किम राज्य व पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग दार्जलिंग में भयंकर तबाही मचा दी।

दार्जिलिंग में भूस्खलन, पुलों के ढहने और सड़कों को नुकसान से सिलिगुड़ी, मिरिक, कुर्सियांग, कालिमपोंग और सिक्किम को जोड़ने वाले मार्ग कट गए हैं। भूस्खलन व मकानों के ढहने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग लापता बताए गए हैं। कुर्सियांग में 7 शव बरामद हुए। तबाही में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जलपाईगुड़ी, सिलिगुड़ी और कूचबिहार में बाढ़ के हालात हैं। आईएमडी ने इसे विनाशकारी तूफान बताया। तीस्ता, तोर्सा और जलढाका नदियां उफान पर हैं। रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी हैं और 7 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी है। भूटान से आने वाला पानी बाढ़ का खतरा बढ़ा रहा है।

यह नुकसान 

दुधिया आयरन ब्रिज (सिलिगुड़ी-मिरिक) और कोरोनेशन ब्रिज (दार्जिलिंग-सिक्किम) ढह गए। एनएच 10, एनएच 717 ए और कई स्थानीय मार्ग जैसे दार्जिलिंग-सिलिगुड़ी बंद है।
 

Category