Delhi Murder Case: नाबालिग लड़की को 21 बार चाकू गोदा, फिर पत्थरों से कुचला, तमाशबीन बने रहे लोग

Minor girl stabbed 21 times, then crushed with stones, people remained spectators, witness, accused Sahil, Delhi Commission for Women, Kejriwal, Khabargali

नई दिल्ली (khabargali) दिल्ली में रविवार की रात एक नाबालिग 16 वर्षीय हिंदू लड़की की 21 बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस दौरान न सिर्फ उस पर चाकू से दर्जनों बार हमला किया गया, बल्कि पत्थर से भी उसे कुचला गया। नाबालिग लड़की की ताबड़तोड़ चाकुओं के हमले से की गई हत्या का सीसीटीवी वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके की है। इस घटना का जो सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक सनकी आशिक की हैवानियत कैद है। वीडियो में आरोपी सहिल लड़की पर ताबड़तोड़ वार करता दिख रहा है और आखरी वार के महज 30 सेकेंड में लड़की की मौके पर ही मौत हो जाती है।

देश की राजधानी दिल्ली में नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले कातिल साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पिता का नाम सरफराज है। वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कालोनी में रह रहा था।  इस मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल को पकड़ने के लिए 6 टीमों का गठन किया था। साहिल की उम्र 20 साल है। बता दें कि इस आरोपी साहिल फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है। साक्षी ने अभी 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी मां किसी कंपनी में काम करती हैं और पिता मिस्त्री का काम करते हैं।

 मृतका साक्षी यहीं शाहबाद डेयरी के ई ब्लॉक में रहती थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कहासुनी होने पर लड़की को गली में रोकता है और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर देता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की पर चाकू से करीब 20 वार किए । 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था जिसकी वजह से उसका सिर फट गया था।उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा। साक्षी की डिटेल PM रिपोर्ट आना बाकी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक साहिल ने शुरुआती पूछताछ में बताईं ये बातें-

साक्षी पहले प्रवीण नाम के लड़के से रिलेशनशिप थी। एक साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वो साहिल के साथ रिलेशनशिप में आई। कुछ समय पहले साक्षी फिर से प्रवीण से बात करने लगी। साहिल ने 4 दिन पहले साक्षी को धमकी दी थी कि वो किसी लड़के से बात न करें, लेकिन साक्षी नहीं मानी।

कई लोग सड़क से गुजरे, कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश भी की-

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल ने लड़की को रास्ते में रोका और हमला कर दिया। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। 3 साल से दोस्ती, फिर साहिल को छोड़ना चाहती थी लड़की पुलिस इस मामले को लेकर आरोपी साहिल से पूछताछ कर रही है। साहिल ने घटना को अंजाम देने को लेकर कई बातों का खुलासा भी किया है। सूत्रों के मुताबिक, लड़की और साहिल पिछले 3 साल से दोस्त थे, लेकिन लड़की अब साहिल से अलग होना चाहती थी। इसी बात को लेकर साहिल उससे नाराज था। शनिवार को दोनों के बीच इसी को लेकर झगड़ा भी हुआ था, जिसमें लड़की ने साहिल की पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी थी।

साहिल को फांसी की सजा देने की मांग

 साक्षी के परिवार ने आगे कहा कि मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है, वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। नाबालिग के पिता ने आरोपी साहिल को फांसी की सजा देने की मांग की है। परिवार का ये भी कहना है कि वो आरोपी को नहीं जानते। वहीं, साक्षी के पिता ने कहा कि बेटी वकील बनना चाहती थी। साहिल ने मेरी बेटी को बेरहमी से मार डाला।

घटना पर CM केजरीवाल ने कहा- LG साहब कुछ कीजिए

 घटना की जानकारी मिलते ही CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा : स्वाति मालीवाल

घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि मैंने अपने इतने वर्षों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा। स्वाति मालीवाल ने पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस या कानून से कोई नहीं डरता। मालीवाल ने कहा, 16 साल की लड़की का क्या कसूर था कि उसे सड़क पर बेरहमी से मार डाला गया? दिल्ली में पुलिस और कानून से कोई नहीं डरता। अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो क्रूरता की कोई सीमा नहीं होगी। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और राज्य की शिक्षा मंत्री आतिशी ने भी उपराज्यपाल की आलोचना की और कहा कि संविधान ने उन्हें केंद्रशासित प्रदेश के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है।