गुरप्रीत के हुए सीएम भगवंत मान..देखें तस्वीरें

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann, second marriage, Dr Gurpreet Kaur, Inderpreet Kaur, CM Arvind Kejriwal, Punjab, Khabargali
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann, second marriage, Dr Gurpreet Kaur, Inderpreet Kaur, CM Arvind Kejriwal, Punjab, Khabargali

चंडीगढ़ (khabargali) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंध गए हैं। सीएम मान ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर एक निजी समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर से विवाह रचाया। उनकी शादी की फोटो भी सामने आ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप के सांसद राघव चड्ढा समारोह में शिरकत किए।

बता दें कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सीएम की शादी पद पर रहते हुई है। 48 साल के मान का उनकी पत्नी के साथ 2015 में तलाक हो गया था। मुख्यमंत्री के दो बच्चे हैं।

जानें नई दुल्हन गुरप्रीत को

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann, second marriage, Dr Gurpreet Kaur, Inderpreet Kaur, CM Arvind Kejriwal, Punjab, Khabargali

भगवंत मान की होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं। पिहोवा की तिलक कॉलोनी में उनका घर है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की। वे ट्वीटर पर काफी एक्टिव हैं और उनके सभी पोस्ट आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों के हैं। वे सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फॉलो करती हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं। उनके पास गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है। डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं। भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। 

इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी

भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann, second marriage, Dr Gurpreet Kaur, Inderpreet Kaur, CM Arvind Kejriwal, Punjab, KhabargaliPunjab Chief Minister Bhagwant Mann, second marriage, Dr Gurpreet Kaur, Inderpreet Kaur, CM Arvind Kejriwal, Punjab, KhabargaliPunjab Chief Minister Bhagwant Mann, second marriage, Dr Gurpreet Kaur, Inderpreet Kaur, CM Arvind Kejriwal, Punjab, Khabargali