हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर, पांच लोगोँ दर्दनाक की मौत, 20 घायल

Pickup truck and truck collide on highway; five people killed in tragic accident, 20 injured latest news mp news khabargali

छिंदवाड़ा (खबरगली)  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान 5 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी और जिला अस्पताल भेजा गया है। सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अभी तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों में तीन महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जैसे ही हम लोगों को हादसे की जानकारी हुई, हमारी टीम इलाज के लिए तुरंत पहुंची थी।

उन्होंने बताया कि सभी मजदूर मछेरा गांव के बताए जा रहे हैं। ये लोग कहां जा रहे थे और हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है, साथ ही घालयों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले की सही जानकारी मिल सके। सिविल सर्जन सुशील दुबे ने बताया कि इसमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसको नागपुर रेफर किया जाएगा। घालयों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिससे ही उनके परिजन आ जाएंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। हमारे 20 से 25 डॉक्टरों की टीम घालयों का इलाज कर रही है।