अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स ने निभाया संकल्प, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था पहुंची महाप्रभु के चरणों तक
निकेश बरडिया एवं बस्तर के महाराज कमल चंद्र भंजदेव ने प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की
रायपुर (खबरगली ) अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित "जोहार जगन्नाथ" अभियान के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा लिखित हजारों मनोकामनाओं को 31 जुलाई 2026 को ओडिशा के पुरी धाम स्थित भगवान श्री जगन्नाथ के पावन श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया। कंपनी के डायरेक्टर निकेश बरडिया एवं बस्तर के महाराज श्री कमल चंद्र भंजदेव ने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
9 से 16 जुलाई तक चला था "जोहार जगन्नाथ" अभियान
भगवान श्री जगन्नाथ के स्थापना दिवस एवं पावन रथयात्रा के अवसर पर 9 से 16 जुलाई 2026 तक रायपुर के ए.टी. पैलेस, कोतवाली चौक में "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था। इस दौरान विशेष रूप से तैयार किए गए मनोकामना रथ के माध्यम से शहर की विभिन्न कॉलोनियों, सोसायटियों, सामाजिक संगठनों और हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं लिखकर भगवान श्री जगन्नाथ को समर्पित की थीं।
संकल्प के अनुरूप पुरी धाम में अर्पित की गईं सभी मनोकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प लिया गया था कि श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाओं को पुरी धाम ले जाकर भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में अर्पित किया जाएगा। इसी संकल्प को पूरा करते हुए 31 जुलाई 2026 को सभी मनोकामनाओं को विधिवत भगवान श्री जगन्नाथ के पावन श्रीचरणों में समर्पित किया गया।
उपमुख्यमंत्रियों और डॉ. वर्णिका शर्मा की उपस्थिति में हुआ था शुभारंभ
"जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ था। सभी अतिथियों ने भगवान श्री जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।
प्रतिदिन हुआ महाप्रसाद का वितरण
कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन पुरी धाम से लाए गए पावन महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। हजारों भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ का महाप्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भविष्य में भी होंगे धार्मिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन
अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज को आस्था और संस्कृति के सूत्र में जोड़ा जा सके।
- Log in to post comments