केंद्रीय जेल में 70 बंदियों को कंप्यूटर और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्ष, जेल डीजी ने दिया प्रमाणपत्र

 70 inmates at the central jail receive training in computer skills and beauty parlor services; certificates awarded by the Jail DG.raipur khabargali

रायपुर (खबरगली ) केंद्रीय जेल रायपुर में 70 बंदियों को कंप्यूटर और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें जेल हिमांशु गुप्ता ने रविवार को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। निश्चय कार्यक्रम के तहत कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के जन शिक्षण संस्थान निदेशालय तथा जेल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया था।

इस दौरान 40 पुरुष बंदियों को ‘कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट’ तथा 30 महिला बंदियों को ‘असिस्टेंट हेयर ड्रेसर (एडवांस) ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, जन शिक्षण संस्थान रायपुर के निदेशक अतुल सिंह, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, नई दिल्ली के छत्तीसगढ़-झारखंड स्टेट एंगेजमेंट ऑफिसर वैभव अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिक्षा और हुनर से मजबूत होगी आत्मनिर्भरता की नींव

जन शिक्षण संस्थान रायपुर के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ठाकुर राम सिंह ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले बंदियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि शिक्षा और कौशल विकास व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं।


 

Category