खैरागढ़ (खबरगली) खैरागढ़ जिले मेें CAF के जवान ने साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारीे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान बटालियन कैंप में सोया हुआ था, तभी साथी जवान ने उस पर अपने सर्विस रायफल से फायरिंग कर दी। जिससे सो रहे जवान के हाथ को चीरते हुए गोली गाल में फंस गई। इस घटना में घायल जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना की वजह पुरानी रंजीश बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ये घटना गातापार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक मृतक जवान सोनवीर जाट मूलतः उत्तरप्रदेश निवासी था।। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान अरविंद गौतम का सोनवीर जाट के साथ पुरानी रंजीश थी। रविवार की रात खाना खाने के बाद सभी जवान घाघरा गांव स्थित सीएएफ बटालियन कैंप में सो रहे थे। इसी बीच देर रात अरविंद ने सर्विस राइफल से सोनवीर पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बाकी जवान मौके पर पहुंचे।
जिसके बाद लहूलुहान हालत में घायल जवान को आज तड़के जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। बताया जा रहा है कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव का आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गोली चलने की घटना के बाद कैंप और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ ही CAF के अफसर इस घटना की जांच कर रहे है।
- Log in to post comments