छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी राहत, नगरीय निकायों को मिले 164.65 करोड़ रुपए

Major relief for employees and pensioners in Chhattisgarh urban local bodies receive Rs 164.65 crore Chhattisgarh News hindi News latest news khabargali

रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ में दीपावली से पहले नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों, पेंशनधारियों और स्वच्छता दीदियों को राहत मिलने वाली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभिन्न वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए निकायों को कुल 164 करोड़ 65 लाख रुपए आवंटित किए हैं। 

इसमें लंबित वेतन, पेंशन, स्वच्छता दीदियों के मानदेय और निकायों के जरूरी कामों के लिए राशि शामिल है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की पहल पर विभाग ने यह राशि जारी की है। इसका उद्देश्य दीपावली से पहले कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनधारियों के लंबित भुगतान में मदद करना है, ताकि त्योहार के दौरान उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Category