महादेव ऐप पर ईडी का बड़ा प्रहार: बुर्ज खलीफा के फ्लैट्स सहित 1,700 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ED Strikes Hard at Mahadev App: Assets Worth ₹1,700 Crore—Including Flats in the Burj Khalifa—Attached. Major ED Action: Saurabh Chandrakar's Villas and Properties in Dubai Seized; Extradition Preparations Intensify. New Delhi | Khabargali

ED की बड़ी कार्रवाई: दुबई में सौरभ चंद्राकर के विला और संपत्तियां जब्त, प्रत्यर्पण की तैयारी तेज

नयी दिल्ली (खबरगली ) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ अपनी जांच तेज करते हुए मुख्य प्रवर्तक सौरभ चंद्राकर और उनके सहयोगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, ED ने धनशोधन (Money Laundering) जांच के तहत दुबई और भारत में स्थित लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।

दुबई में लग्जरी संपत्तियों पर एक्शन

ED के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी अंतरिम आदेश के तहत कुर्क की गई संपत्तियों में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा में स्थित फ्लैट्स और कई महंगे विला शामिल हैं। ये संपत्तियां सीधे तौर पर सौरभ चंद्राकर, उसकी कंपनियों और करीबियों से जुड़ी बताई जा रही हैं।

नेताओं और नौकरशाहों पर भी आंच

जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि इस अवैध सट्टेबाजी सिंडिकेट के तार छत्तीसगढ़ के कई रसूखदार राजनेताओं और नौकरशाहों से जुड़े हैं।

प्रत्यर्पण की कोशिशें जारी

मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल फिलहाल विदेश में हैं। चंद्राकर के यूएई में होने की खबर है, जबकि उप्पल के वानूआतू भागने की सूचना मिली है। भारत सरकार इन दोनों के प्रत्यर्पण (Extradition) के लिए कानूनी प्रक्रिया को तेज कर रही है ताकि उन्हें भारत लाकर कड़ी कार्रवाई की जा सके।